राजस्‍थान चुनावः कांग्रेस ने निकाला बागी प्रत्याशियों का तोड़, खेला ये दांव

By अनुभा जैन | Published: November 21, 2018 03:33 AM2018-11-21T03:33:58+5:302018-11-21T03:33:58+5:30

नरेंद्र मोदी नई पीढ़ी को गुमराह कर रहे हैं। राम मंदिर के नाम पर भाजपा झगड़े करवाएगी। गहलोत ने कहा कि टिकट नहीं मिलने के कारण कुछ लोगों में नाराजगी है। ऐसे लोगों को समझाया जा रहा है।

rajasthan election: congress tries to keep their angry leaders | राजस्‍थान चुनावः कांग्रेस ने निकाला बागी प्रत्याशियों का तोड़, खेला ये दांव

राजस्‍थान चुनावः कांग्रेस ने निकाला बागी प्रत्याशियों का तोड़, खेला ये दांव

नामांकन दाखिल करने के बाद तय कार्यक्र म के मुताबिक, गहलोत को चुनाव प्रचार करने निकलना था, लेकिन वे यहीं ठहर बागी प्रत्याशियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। गहलोत ने अपने विश्वस्त लोगों के साथ मंत्रणा कर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का फीड बैक लिया। पार्टी सूत्रों के अनुसार शहर के एक होटल में गहलोत ने कल देर रात तक जोधपुर जिले से पार्टी के सभी प्रत्याशियों की चुनावी रणनीति पर गहन मंत्रणा की।

इसके अनुसार इन प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार में उतरने को कहा गया है। गहलोत ने उम्मीद जताई कि नाराज होकर नामांकन दाखिल करने वाले पार्टी के अधिकांश नेता अपना नाम वापस ले लेंगे और प्रत्याशी के समर्थन में जुट जाएंगे। जोधपुर जिले  में ओसियां, फलोदी, लूणी व बिलाडा, बाडमेर में सिवाना, पाली शहर विधानसभा सहित कुछ स्थान पर बागियों ने हड़कंप मचा रखा है।

राम मंदिर के नाम पर भाजपा झगड़े करवाएगी: गहलोत

गहलोत ने जोधपुर में प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह की भाजपा कितनी ही रैलियां या दौरे करवाले पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि प्रदेश की जनता भाजपा का सही चेहरा पहचान चुकी है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी नई पीढ़ी को गुमराह कर रहे हैं। राम मंदिर के नाम पर भाजपा झगड़े करवाएगी। गहलोत ने कहा कि टिकट नहीं मिलने के कारण कुछ लोगों में नाराजगी है। ऐसे लोगों को समझाया जा रहा है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी कह चुके हैं कि टिकट से वंचित रहे लोगों को पार्टी में योग्यता अनुसार भूमिका दी जाएगी। 

सीबीआई के कामकाज में दखल दे रही है मोदी सरकार: राहुल

 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर मंगलवार को आरोप लगाया कि वह चुनाव आयोग और सीबीआई जैसे महत्वपूर्ण संस्थाओं के कामकाज में हस्तक्षेप कर रही है। मिजोरम की राजधानी एजल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि राज्यपाल या कुलपति बनने के लिए संघ का स्वयंसेवक होना पर्याप्त योग्यता है। उन्होंने राफेल सौदे में भ्रष्टाचार के आरोपों को दोहराया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के पैसे लूट कर प्रचार के लिए उसका इस्तेमाल किया।

गांधी ने कहा, ‘‘ मोदी सरकार योजना आयोग, आरबीआई, सीबीआई और चुनाव आयोग के कामकाज में दखल दे रही है। उच्चतम न्यायालय के चार न्यायाधीशों ने कहा था कि वह सरकारी दखल के कारण अपना काम नहीं कर पा रहे हैं।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने विपक्षी एमएनएफ को मिजोरम चुनाव में भाजपा के साथ कथित तौर पर काम करने के लिए निशाने पर लिया। राज्य में दस साल से काबिज अपनी पार्टी की सरकार की प्रशंसा में उन्होंने कहा कि मिजोरम में प्रति व्यक्तिआय राष्ट्रीय औसत से अधिक है। उन्होंने कहा, ‘‘यह जनता, गिरजाघरों और सिविल सोसाइटियों के संयुक्त प्रयासों की वजह से संभव हो सका है।’’

भाजपा, आरएसएस जानते हैं कि अगला लोस चुनाव नहीं जीतेंगे : राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि आरएसएस और भाजपा को भलीभांति पता है कि पार्टी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी। मिजोरम के चंफई में पहली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर राज्य की संस्कृति को तबाह करने की कोशिश का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘संघ और भाजपा समझते हैं कि मिजोरम में घुसने और यहां की संस्कृति बर्बाद करने के लिए उनके पास यही एक अवसर बचा है।’’

Web Title: rajasthan election: congress tries to keep their angry leaders

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे