राजस्थान चुनावः भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के लिए बड़ी चुनौती है यह चुनाव!

By प्रदीप द्विवेदी | Published: November 14, 2018 07:57 AM2018-11-14T07:57:07+5:302018-11-14T07:57:07+5:30

राजस्‍थान चुनाव 2018ः अशोक परनामी, सीएम वसुंधरा राजे के सबसे विश्वस्त सहयोगियों में से हैं।

Rajasthan Election: BJP former president Ashok Parnami face this challenge in assembly election! | राजस्थान चुनावः भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के लिए बड़ी चुनौती है यह चुनाव!

राजस्थान चुनावः भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के लिए बड़ी चुनौती है यह चुनाव!

जयपुर की आदर्श नगर सीट पर दो बार से एमएलए और पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष- अशोक परनामी को ही भाजपा ने फिर से उम्मीदवार बनाया है। यहां पहले कांग्रेस ने मुस्लिम उम्मीदवार- माहिर आजाद को टिकट दिया था, जिसने मोदी लहर के बावजूद  परनामी को कड़ी टक्कर दी थी और भाजपा ने यह सीट केवल 3803 वोटों के अंतर से जीती थी। इसीलिए राजनीतिक जानकार परनामी के लिए इस बार का चुनाव कड़ी चुनौती मान रहे हैं।

अशोक परनामी, सीएम वसुंधरा राजे के सबसे विश्वस्त सहयोगियों में से हैं। वे राजस्थान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे, किन्तु राजस्थान में हुए उपचुनावों में भाजपा की हार के बाद इसी साल अप्रैल- 2018 में भारतीय जनता पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ और परनामी को पार्टी को अपना त्यागपत्र सौंपना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि दो लोकसभा और एक विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद 16 अप्रैल 2018 को उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को अपना इस्तीफा भेजा दिया था, लेकिन सीएम वसुंधरा राजे के लिए वे केन्द्रीय भूमिका में काम करते रहे। जयपुर की आदर्श नगर विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक परनामी के इस क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या सवा दो लाख से अधिक है, लेकिन इसमें अल्पसंख्यकों की भी अच्छी खासी संख्या- करीब 70 हजार है।

अशोक परनामी ने गत पांच वर्षों में अपने क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया था और अपनी सियासी स्थिति काफी मजबूत कर ली थी। इस वक्त वे प्रदेश की पहली पंक्ति के नेता हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार की सत्ता विरोधी लहर में वे पहली पंक्ति में अपनी जगह बनाए रख पाते हैं या नहीं?

Web Title: Rajasthan Election: BJP former president Ashok Parnami face this challenge in assembly election!

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे