राजस्थान: भाजपा के पूर्व विधायक पर हुआ जानलेवा हमला, गाड़ी के शीशे तोड़ कर बन्दूक की नोक पर दी गई धमकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 15, 2022 11:20 AM2022-08-15T11:20:37+5:302022-08-15T11:29:54+5:30

बताया जा रहा है की भाजपा के पूर्व विधायक के गाड़ी को ओवरटेक कर उसके कांच को तोड़े गए है। यही नहीं गाड़ी में सवार पूर्व विधायक को हमलावरों द्वारा धमकाया भी गया है।

Rajasthan Deadly attack former BJP jalore MLA amrita meghwal threatened at gunpoint breaking glass car | राजस्थान: भाजपा के पूर्व विधायक पर हुआ जानलेवा हमला, गाड़ी के शीशे तोड़ कर बन्दूक की नोक पर दी गई धमकी

फोटो सोर्स: Facebook Page अमृता मेघवाल पूर्व विधायक जालोर

Highlightsजालौर के पूर्व भाजपा विधायक पर जानलेवा हमला हुआ है। हमलावरों ने बन्दूक की नोक पर पूर्व विधायक को धमकाया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

जयपुर:राजस्थान के अजमेर जिले में रविवार रात पांच अज्ञात बदमाशों ने भाजपा के पूर्व विधायक पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि जालोर जा रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व विधायक अमृता मेघवाल के वाहन पर कथित तौर पर हमला किया और उन्हें बंदूक की नोक पर धमकाने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी है। 

गाड़ी को ओवरटेक रोका और दी धमकी

इस पर बोलते हुए अजमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विका सांगवान ने बताया कि घटना नरेली पुलिया के पास उस समय हुई, जब आरोपियों ने पूर्व विधायक के एसयूवी वाहन को ओवरटेक कर रोका और उन्हें बंदूक की नोक पर कथित तौर पर धमकाया है। 

वहीं इस हमले के पीछे का कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

मामला दर्ज हुआ है

इस संबंध में अलवर गेट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अलवर गेट थानाधिकारी मोहम्मद जाबिर के मुताबिक, पूर्व विधायक मेघवाल और दो अन्य लोग एसयूवी वाहन से जालौर जा रहे थे, तभी बोलेरो वाहन में सवार आरोपियों ने उनके वाहन को रोक लिया। 

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूर्व विधायक के वाहन का कांच तोड़ दिया और एक बंदूक की नोक पर उन्हें धमकी दी। जाबिर के अनुसार, आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि मेघवाल जालौर से भाजपा की पूर्व विधायक हैं। 

Web Title: Rajasthan Deadly attack former BJP jalore MLA amrita meghwal threatened at gunpoint breaking glass car

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे