राजस्थान चुनावः कांग्रेस ने चली बड़ी चाल, वसुंधरा राजे के खिलाफ कद्दावर बीजेपी नेता के बेटे को उतारा, आडवाणी के हैं खास
By जनार्दन पाण्डेय | Published: November 17, 2018 03:07 PM2018-11-17T15:07:18+5:302018-11-17T15:07:18+5:30
Rajasthan assembly elections: मानवेंद्र सिंह, कद्दावर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता जसवंत सिंह के बेटे हैं। उन्होंने राजस्थान चुनाव के ऐन पहले बीजेपी छोड़ कांग्रेस ज्वाइन की थी।
राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक बड़ी चाल चलते हुए वसुंधरा राजे सिंधिया के खिलाफ मानवेंद्र सिंह को उतारा है। वसुंधरा राजे झालरापाटन से चुनाव लड़ती हैं। उन्होंने शनिवार को ही अपना नामांकन दाखिल किया। इसके ठीक बाद कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी करते हुए मानवेंद्र सिंह को उनके सामने उतार दिया।
मानवेंद्र सिंह, कद्दावर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता जसवंत सिंह के बेटे हैं। उन्होंने राजस्थान चुनाव के ऐन पहले बीजेपी छोड़ कांग्रेस ज्वाइन की थी। मानवेंद्र के पिता अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में विदेश मंत्री समेत कई अहम पदों पर रहे हैं।
जसवंत सिंह दिग्गज बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी के बेहद करीबी रहे हैं। वे आज भी कुछ-कुछ समय में जसवंत सिंह को देखने उनके निवास पर जाते हैं। एक बयान में मानवेंद्र सिंह ने बताया कि जब-जब आडवाणी उनके पिता को देखते हैं, तब रोने लगते हैं।
दोनों साथ में कई तरह के राजनैतिक उतार-चढ़ाव और कई तरह के काम किए हैं। मानवेंद्र सिंह का आरोप था कि बीजेपी अब उनके पिता के कामों की अनदेखी कर रही और उनकी पार्टी में उपेक्षा की जाती है। इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। अब कांग्रेस ने उन्हें वसुंधरा राजे के सामने उतार दिया है।
राजस्थान के लिए कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची
विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 32 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी जिसमें पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ झालरापाटन से चुनावी मैदान में उतारा गया है। पार्टी की ओर से जारी सूची में सबसे प्रमुख नाम भाजपा से हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए मानवेंद्र सिंह का है। वह झालावाड़ जिले की झालरापाटन सीट से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को चुनौती देंगे।
Congress releases the second list of 32 candidates for Rajasthan Assembly elections. pic.twitter.com/OsypSUaHB1
— ANI (@ANI) November 17, 2018
कांग्रेस ने गत 15 नवंबर की रात उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस सूची में 152 उम्मीदवारों के नाम थे।
पहली सूची में कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, सचिन पायलट और सी पी जोशी को भी चुनाव मैदान में उतारा। गहलोत सरदारपुरा विधानसभा सीट से, सचिन पायलट टोंक से और सीपी जोशी नाथद्वारा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
Rajasthan Chief Minister Vasundhara Raje files her nomination for the upcoming Assembly Elections at Jhalawar secretariat pic.twitter.com/jjmJPOmxXd
— ANI (@ANI) November 17, 2018