राजस्थान: सीएम गहलोत के बेटे वैभव बने RCA अध्यक्ष, जोशी गुट का सभी छह पदों पर हुआ कब्जा
By धीरेंद्र जैन | Published: October 5, 2019 04:37 AM2019-10-05T04:37:33+5:302019-10-05T04:37:33+5:30
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सम्पन्न हुए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। वैभव गहलोत ने रामप्रकाश चैधरी पर 25-6 के अंतर से जीत हासिल की।
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सम्पन्न हुए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।
वैभव गहलोत ने रामप्रकाश चैधरी पर 25-6 के अंतर से जीत हासिल की।
उल्लेखनीय है कि सीपी जोशी गुट से वैभव गहलोत अध्यक्ष चुने गये वहीं शेष पांच अन्य पदों पर भी जोशी गुट के उम्मीदवार विजयी हुए हैं।
वहीं, अध्यक्ष पद के लिए रामेश्वर डूडी का नामांकन खारिज कर दिया गया था।
जानकारी के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर अमीन पठान विजयी हुए जिन्होंने ऐश्वर्य कटोच को 21-9 के अंतर से हराया।
महासचिव पद पर महेंद्र शर्मा ने सुमेंद्र तिवारी को 22-9 के अंतर से पराजित किया।
कोषाध्यक्ष पद पर किशन निमावत को 21 और अनंत व्यास को 10 वोट मिले।
संयुक्त सचिव पद पर महेंद्र नाहर को 19 तथा बीके उपाध्याय को 10 वोट मिले।
इसके साथ कार्यकारिणी सदस्य पद पर देवराम चैधरी को 22 वोट मिले। वहीं, रमेश गुप्ता को केवल 8 वोट हासिल हुए।