राजस्थानः राजीव गांधी की सोच को युवाओं तक पहुंचाएंगे सीएम अशोक गहलोत

By प्रदीप द्विवेदी | Published: August 19, 2019 06:23 AM2019-08-19T06:23:55+5:302019-08-19T06:23:55+5:30

राजीव गांधी (20 अगस्त 1944-21 मई 1991) पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के पुत्र और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के दौहित्र, भारत के छठे प्रधान मंत्री थे.

Rajasthan: CM Ashok Gehlot will take Rajiv Gandhi's thinking to youth | राजस्थानः राजीव गांधी की सोच को युवाओं तक पहुंचाएंगे सीएम अशोक गहलोत

राजस्थानः राजीव गांधी की सोच को युवाओं तक पहुंचाएंगे सीएम अशोक गहलोत

Highlightsपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी का जन्मदिवस 20 अगस्त को है. कांग्रेस अपने पूर्व प्रधानमंत्रियों की सोच और उपलब्धियों को युवाओं तक ले जाना चाहती है

जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गांधी परिवार पर निशाना साधने का कोई मौका छोड़ते नहीं हैं, वहीं कांग्रेस अब अपने पूर्व प्रधानमंत्रियों की सोच और उपलब्धियों को युवाओं तक ले जाना चाहती है, ताकि नई पीढ़ी इसके बारे में ठीक से जान सके.

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी का जन्मदिवस 20 अगस्त को है. इससे पहले सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया- राजीव गांधी का 75वां जन्मदिवस है, असेंबली में मैंने अनाउंस किया था कि साल भर हम उनकी जयंती मनाएंगे. हमने तय किया है, उनके द्वारा किए गए कार्य और उनकी सोच को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए साल भर प्रोग्राम किए जाते रहेंगे, जिसकी शुरुआत कल बिड़ला ऑडिटोरियम से हो रही है.

राजीव गांधी के वक्त में जो ऐतिहासिक काम हुए, संविधान संशोधन हुआ उसके बाद पंचायत चुनाव टाइम पर होने लगे, आईटी के क्षेत्र में उनकी सोच से सभी परिचित हैं, उन्होंने टेक्नोलॉजी मिशन बनाये, उसका इंपैक्ट पूरे देश पर रहा... आज हम देखते हैं मोबाइल, फोन, इंटरनेट सेवाएं, कंप्यूटर यह सब उनकी देन थी. उनके कार्यकाल में 18 साल के नौजवान को मतदान का अधिकार दिया गया, इस प्रकार के उनके फैसले नई पीढ़ी के लिए थे और नए भारत के लिए थे. 

एक्कीसवीं शताब्दी में भारत कैसा हो, विकसित राष्ट्रों के सामने आकर खड़ा हो जाए, यह उनकी सोच थी और उसके आधार पर ही तमाम फैसले उन्होंने किए थे. 

राजीव गांधी (20 अगस्त 1944-21 मई 1991) पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के पुत्र और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के दौहित्र, भारत के छठे प्रधान मंत्री थे. वर्ष 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उनके पुत्र राजीव गांधी भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बने थे. वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उनकी पत्नी हैं, राहुल गांधी उनके पुत्र हैं एवं प्रियंका गांधी उनकी पुत्री हैं. राजीव गांधी को भारत रत्न, इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कार प्रदान किए गए.

 

Web Title: Rajasthan: CM Ashok Gehlot will take Rajiv Gandhi's thinking to youth

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे