राजस्थानः ‘मुझे जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त करें, विभाग का चार्ज कुलदीप रांका को दे दिया जाए’, गहलोत से खेल मंत्री चंदना का अनुरोध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 26, 2022 11:14 PM2022-05-26T23:14:03+5:302022-05-26T23:14:49+5:30

अशोक चांदना ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को संबोधित करते हुए ट्वीट किया,‘‘माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है की मुझे इस जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर, मेरे सभी विभागों का चार्ज (प्रभार) कुलदीप रांका जी को दे दिया जाए, क्योंकि वैसे भी वो ही सभी विभागों के मंत्री है।’’

Rajasthan cm Ashok Gehlot request Sports Minister Ashok Chandna Relieve me post minister charge department Kuldeep Ranka | राजस्थानः ‘मुझे जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त करें, विभाग का चार्ज कुलदीप रांका को दे दिया जाए’, गहलोत से खेल मंत्री चंदना का अनुरोध

राज्य में अगले महीने राज्यसभा की चार सीटों के लिए चुनाव होना है। 

Highlightsकुलदीप रांका मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव हैं। चांदना से इस बारे में संपर्क नहीं हो सका।गणेश घोघरा ने पिछले हफ्ते बुधवार को अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजा।

जयपुरः राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चंदना ने एक आला अधिकारी के प्रति अपनी नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बृहस्पतिवार को अनुरोध किया कि उन्हें मंत्री पद से मुक्त कर दिया जाए।

 

चांदना ने मुख्यमंत्री गहलोत को संबोधित करते हुए बृहस्पतिवार रात ट्वीट किया,‘‘माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है की मुझे इस जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर, मेरे सभी विभागों का चार्ज (प्रभार) कुलदीप रांका जी को दे दिया जाए, क्योंकि वैसे भी वो ही सभी विभागों के मंत्री है।’’ उल्लेखनीय है कि रांका मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव हैं। चांदना से इस बारे में संपर्क नहीं हो सका।

चांदना का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस विधायक और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा ने पिछले हफ्ते बुधवार को अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजा। विधायक ने अपने खिलाफ डूंगरपुर जिले में हंगामा करने का मामला दर्ज होने के बाद यह कदम उठाया। राज्य में अगले महीने राज्यसभा की चार सीटों के लिए चुनाव होना है। 

Web Title: Rajasthan cm Ashok Gehlot request Sports Minister Ashok Chandna Relieve me post minister charge department Kuldeep Ranka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे