राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पाकिस्तान बॉर्डर पर चौकसी बढ़ाने के दिए निर्देश 

By रामदीप मिश्रा | Published: February 27, 2019 07:57 PM2019-02-27T19:57:02+5:302019-02-27T19:57:02+5:30

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक स्थिति सामरिक दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम पुख्ता किए जाएं। संवेदनशील क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाई जाए। बॉर्डर एरिया से जुड़े सभी जिलों के कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों से लगातार क्षेत्र में हो रही गतिविधियों की जानकारी लेते रहें।

rajasthan cm ashok gehlot gives orders to tight security on rajasthan border | राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पाकिस्तान बॉर्डर पर चौकसी बढ़ाने के दिए निर्देश 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पाकिस्तान बॉर्डर पर चौकसी बढ़ाने के दिए निर्देश 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर उत्पन्न वर्तमान स्थिति के मद्देनजर प्रदेश में विशेष सतर्कता एवं  चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि राज्य के सीमावर्ती जिलों में हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए। गहलोत बुधवार को 49, सिविल लाइंस स्थित निवास पर उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमा पर उत्पन्न हालातों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए। नागरिक प्रशासन और पुलिस के अधिकारी सेना एवं बीएसएफ के साथ सतत सम्पर्क एवं समन्वय बनाए रखकर सूचनाओं का आदान-प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक स्थिति सामरिक दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम पुख्ता किए जाएं। संवेदनशील क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाई जाए। बॉर्डर एरिया से जुड़े सभी जिलों के कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों से लगातार क्षेत्र में हो रही गतिविधियों की जानकारी लेते रहें। चिकित्सा, परिवहन, खाद्य, पानी, बिजली सहित तमाम विभागों के अधिकारी निचले स्तर तक समन्वय बनाए रखें और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।

बैठक में मुख्य सचिव डीबी गुप्ता, अति. मुख्य सचिव गृह राजीव स्वरूप, पुलिस महानिदेशक श्री कपिल गर्ग, महानिदेशक होमगार्ड ओपी गलहोत्रा, महानिदेशक एटीएस और एसओजी डॉ. भूपेन्द्र सिंह, पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था हवासिंह घुमरिया, आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा सचिव आशुतोष एटी पेंडणेकर आदि अधिकारी उपस्थित थे।

 

Web Title: rajasthan cm ashok gehlot gives orders to tight security on rajasthan border

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे