राजस्थान: सीएम अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई, मंत्रियों समेत बधाई देने वालों का लगा मेला

By धीरेंद्र जैन | Published: June 19, 2019 08:00 PM2019-06-19T20:00:07+5:302019-06-19T20:00:07+5:30

राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री स्टेट प्लेन से नई दिल्ली पहुंचे और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस नेता पुखराज पाराशर और धर्मेन्द्र राठौड भी मौजूद रहे।

Rajasthan: CM Ashok Gehlot Congratulates Happy Birthday to Rahul Gandhi | राजस्थान: सीएम अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई, मंत्रियों समेत बधाई देने वालों का लगा मेला

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को नई दिल्ली जाकर उनके जन्मदिन की बधाई दी। वहीं उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने ट्वीट कर राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। 

राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री स्टेट प्लेन से नई दिल्ली पहुंचे और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस नेता पुखराज पाराशर और धर्मेन्द्र राठौड भी मौजूद रहे।

वहीं, प्रदेश के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा सहित अनेक मंत्रियों, विधायकों एवं पदाधिकारियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए ईश्वर से उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। राहुल गांधी को बधाई देने वालों का मेला लगा रहा।

Web Title: Rajasthan: CM Ashok Gehlot Congratulates Happy Birthday to Rahul Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे