राजस्थान मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह LIVE: 4 जाट, 2 ब्राह्मण-राजपूत बने मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

By धीरज पाल | Published: December 24, 2018 11:49 AM2018-12-24T11:49:08+5:302018-12-24T13:08:39+5:30

राजस्थान को राजभवन में 13 कैबिनेट मंत्रियों और 10 राज्य मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है। आइए जानते हैं कि राजस्थान मंत्रिमंडल किन मंत्रियों को जगह मिली है। यहां पल-पल की लाइव अपडेट...

rajasthan cabinet ministers oath ceremony live update breaking news | राजस्थान मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह LIVE: 4 जाट, 2 ब्राह्मण-राजपूत बने मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह LIVE: 4 जाट, 2 ब्राह्मण-राजपूत बने मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान के सोमवार को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में 23 मंत्रियों को शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। मंत्रिपरिषद में 22 कांग्रेसी विधायक और राष्ट्रीय लोकदल के एक विधायक को जगह दी जा रही है। राजस्थान को राजभवन में 13 कैबिनेट मंत्रियों और 10 राज्य मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है। आइए जानते हैं कि राजस्थान मंत्रिमंडल किन मंत्रियों को जगह मिली है। यहां पल-पल की लाइव अपडेट...

- शपथ ग्रहण के मौके पर बुलाकी दास कल्ला, शांति कुमार धारीवाल और प्रसादीलाल मीणा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।


- टीकाराम जूली मंत्री पद की शपथ ली। अलवर ग्रामीण से दूसरी बार विधायक बनें। 
- अशोक चांदणा ने मंत्री पद की शपथ ली। सीएम अशोक गहलोत के बेदही ही करीबी माने जाते हैं। 
- सुखराज विश्नोई को राज्य मंत्री पद की शपथ ली। विश्नोई समजा के बड़े नेता है। 
- डॉक्टर रघु शर्मा मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। वे अजमेर जिले की केकडी से विधायक हैं। 
- राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार में जातिगत का पूरा ख्याल रखा गया है। 

इन नेताओं को कैबिनेट में मिली

ये हैं कैबिनेट मंत्री- ये हैं कैबिनेट मंत्री
बी डी कल्ला, रघु शर्मा, शांति धारीवाल, लालचंद कटारिया, प्रमोद जैन भाया, परसादी लाल मीणा, विश्वेन्द्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश चंद्र मीणा, भंवर लाल मेघवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास, उदय लाल अंजाना और सालेह मोहम्मद।

ये हैं राज्यमंत्री

गोविंद सिंह डोटासरा, ममता भूपेश, अर्जुन सिंह बामनिया, भंवर सिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, टीकाराम जोली, भजनलाल जाटव, राजेन्द्र सिंह यादव और आरएलडी के सुभाष गर्ग।

सोमवार को मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले विधायकों में बी डी कल्ला, रघु शर्मा, शांति धारीवाल, लालचंद कटारिया, प्रमोद जैन भाया, परसादी लाल मीणा, विश्वेन्द्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश चंद्र मीणा, भंवर लाल मेघवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास, उदय लाल अंजाना, सालेह मोहम्मद, और गोविंद सिंह डोटासरा शामिल है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने सभी विधायकों को सोमवार को शपथ ग्रहण के लिये सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल में शपथ लेने वालो में ममता भूपेश, अर्जुन सिंह बामनिया, भंवर सिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, टीकाराम जोली, भजनलाल जाटव, राजेन्द्र सिंह यादव, और आरएलडी के सुभाष गर्ग शामिल है। राजस्थान के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल 30 मंत्री हो सकते है। शेष अन्य मंत्रियों के पद को बाद में भरा जायेगा।

Web Title: rajasthan cabinet ministers oath ceremony live update breaking news

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे