राजस्थान कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, अशोक गहलोत को 9 और सचिन पायलट को मिले 5 मंत्रालय

By धीरज पाल | Published: December 27, 2018 08:28 AM2018-12-27T08:28:45+5:302018-12-27T08:28:45+5:30

सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट के साथ ही राजस्थान के कुल 25 मंत्रियों को विभागों के कार्यभार की जिम्मेदारी सौंप दी है।

Rajasthan Cabinet Ministers allocated Portfolio CM Ashok Gehlot nine, Deputy CM Sachin Pilot five departments | राजस्थान कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, अशोक गहलोत को 9 और सचिन पायलट को मिले 5 मंत्रालय

राजस्थान कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, अशोक गहलोत को 9 और सचिन पायलट को मिले 5 मंत्रालय

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कैबिनेट और राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार के बाद विभागों को भी आवंटित कर दिया गया है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को नौ मंत्रालयों का कार्यभार दिया गया है। वहीं, डिप्टी सीएम सचिन पायलट को पांच विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट के साथ ही राजस्थान के कुल 25 मंत्रियों को विभागों के कार्यभार की जिम्मेदारी सौंप दी है। इससे पहले राजस्थान राजभवन में 13 कैबिनेट मंत्रियों और 10 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली थी। 


सीएम अशोक गहलोत के नौ विभागों के नाम:

1. वित्त विभाग
2. आबकारी विभाग
3. आयोजना विभाग
4. नीति आयोजना विभाग
5. कार्मिक विभाग
6. सामान्य प्रशासन विभाग 
7. राजस्थान राज्य अन्वेषण ब्यूरो
8. सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग
9. गृह मामलात और न्याय विभाग

डिप्टी सीएम के पांच विभागों के नाम:

1. सार्वजनिक निर्माण विभाग
2. ग्रामीण विकास विभाग
3. पंचायती राज विभाग
4. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
5. सांख्यिकी विभाग

इसके अलावा मंत्री बुलाकी दास कल्ला को चार विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें उन्हें ऊर्जा विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भू-जल विभाग और कला, साहित्य, संस्कति और पुरातत्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

Web Title: Rajasthan Cabinet Ministers allocated Portfolio CM Ashok Gehlot nine, Deputy CM Sachin Pilot five departments

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे