राजस्थान उपचुनाव: मनमोहन सिंह, गहलोत, पायलट और डूडी भी होंगे स्टार प्रचारक, 40 की लिस्ट तैयार

By धीरेंद्र जैन | Published: October 5, 2019 04:58 AM2019-10-05T04:58:09+5:302019-10-05T04:58:09+5:30

स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को तीसरे और चौथे स्थान पर रखा गया है।

Rajasthan by-election: Manmohan Singh, Gehlot, Pilot and dudi will also be star campaigners | राजस्थान उपचुनाव: मनमोहन सिंह, गहलोत, पायलट और डूडी भी होंगे स्टार प्रचारक, 40 की लिस्ट तैयार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह। (फाइल फोटो)

राजस्थान में दो सीटों पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट और कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय स्तर के नेताओं में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अतिरिक्त विवेक बंसल, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, तरुण कुमार और काजी निजामुद्दीन के साथ ही एआईसीसी सचिव जुबेर खान, धीरज गुर्जर, जितेन्द्र सिंह और मोहन प्रकाश के नाम शामिल हैं।

स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को तीसरे और चौथे स्थान पर रखा गया है।

40 नेताओं की सूची में चारों अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्षों के अलावा गहलोत सरकार के मंत्री शांति धारीवाल, प्रमोद जैन भाया, उदयलाल आंजना, विश्वेन्द्र सिंह, लालचंद कटारिया, प्रतापसिंह खाचरियावास, सालेह मोहम्मद, गोविंद डोटासरा,रघु शर्मा, रमेश मीणा और अशोक चांदना सहित पीसीसी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हैं।

Web Title: Rajasthan by-election: Manmohan Singh, Gehlot, Pilot and dudi will also be star campaigners

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे