राजस्थान: चंबल नदी में लगभग 45 श्रद्धालुओं को ले जा रही नाव पलटी, 6 शव बरामद

By अनुराग आनंद | Published: September 16, 2020 02:47 PM2020-09-16T14:47:08+5:302020-09-16T14:51:36+5:30

सीएम अशोक गहलोत ने जानकारी मिलते ही इस घटना को दु:खद बताते हुए कहा कि मृतकों के परिवार को सांत्वना स्वरूप एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

Rajasthan: Boat carrying about 45 devotees overturned in Chambal river, 6 bodies recovered | राजस्थान: चंबल नदी में लगभग 45 श्रद्धालुओं को ले जा रही नाव पलटी, 6 शव बरामद

कोट के चंबल नदी में बचाव अभियान में जुटे लोग (फाइल फोटो)

Highlightsखबर लिखने तक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 6 शव को निकाल लिया गया है।मिल रही जानकारी के मुताबिक, सभी लोग नाव में सवार होकर एक मंदिर पूजा आराधना करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना घटी है। नाव पर करीब 45 लोग सवार होकर नदी के दूसरी तरफ जा रहे थे, इसी दौरान नाव पल गई।

जयपुर: देश भर में जारी कोरोना महामारी के बीच राजस्थान के कोटा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, कोटा के चंबल नदी में लगभग 45 श्रद्धालुओं को ले जा रही नाव अचानक पलट गई। नाव पलटने के बाद नदी से अब तक करीब 6 लोगों का शव निकाल लिया गया है। बाकी लोगों की तालाश जारी है। 

मिल रही जानकारी के मुताबिक, सभी लोग नाव में सवार होकर एक मंदिर पूजा आराधना करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना घटी है। एसडीएम (इटावा) रामावतार बरनाला ने कहा कि तीन शव बरामद कर लिए गए हैं। बचाव अभियान जारी है। लेकिन, खबर लिखने तक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 6 शव को निकाल लिया गया है। अब भी बचाव कार्य व लोगों की तालाशी जारी है। 

सीएम अशोक गहलोत ने जानकारी मिलते ही इस घटना को दु:खद बताते हुए मृतकों के परिवार को सांत्वना के तौर पर एक लाख रुपये देने की बात कही है। 

बताया जा रहा है कि कलेक्टर एसपी मौके पर पहुंचे गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और गोताखोरों की मदद से शव निकाले जा रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दुःख जताया है।

वहीं, लोकसभा सचिवालय कोटा जिला कार्यालय से घटना की जानकारी ले रहा है। UDH मंत्री शांति धारीवाल ने जिला कलेक्टर व एसपी को रेस्क्यू ऑपरेशन त्वरित रूप से चलाने का निर्देश दिया है। 

घटना के समय नाव में करीब 14 बाइक भी थी जिन्हें नदी पार करवाने के लिए नाव में ही रखा था। घटना के तुरंत जानकारी मिलने के बाद आस पास मौजूद लोग ग्रामीणों को बचाने के लिए नदी पर पहुंचे। जानकारी अनुसार, यह हादसा गोठला कला के पास कमलेश्वर धाम जाते हुए हुआ। 

Web Title: Rajasthan: Boat carrying about 45 devotees overturned in Chambal river, 6 bodies recovered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे