राजस्थान भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन लाल सैनी का दिल्ली के एम्स में निधन

By सतीश कुमार सिंह | Published: June 24, 2019 07:57 PM2019-06-24T19:57:57+5:302019-06-24T19:57:57+5:30

मदन लाल सैनी कई दिनों से बीमार थे। उन्हें जयपुर में मालवीय नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सुधार नहीं होने की वजह से उन्हें दिल्ली स्थित एम्स लाया गया।

Rajasthan BJP chief Madan Lal Saini passes away at All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), Delhi. | राजस्थान भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन लाल सैनी का दिल्ली के एम्स में निधन

राज्यसभा सांसद मदन लाल सैनी के निधन के चलते राज्यसभा की मंगलवार की कार्यवाही स्थगित रहेगी।

Highlightsराजस्थान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रमुख मदन लाल सैनी का निधन हो गया है।  सैनी के निधन के चलते राज्यसभा की मंगलवार की कार्यवाही स्थगित रहेगी। शुक्रवार को ही उन्हें इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जाया गया था।

राजस्थान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रमुख मदन लाल सैनी का निधन हो गया है। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने राजधानी दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली।

सैनी मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य भी थे। सैनी के निधन के चलते राज्यसभा की मंगलवार की कार्यवाही स्थगित रहेगी। गत शुक्रवार को ही उन्हें इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जाया गया था।

जानकारी अनुसार, कई दिनों से सैनी का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। तबीयत ज्यादा नासाज होने पर मदनलाल सैनी को जयपुर में मालवीय नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका उपचार चल रहा था।



राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सैनी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "बीजेपी राजस्थान के अध्यक्ष मदन लाल सैनी जी के निधन के बारे में सुनकर हैरान और दुखी हूं। मेरे विचार और प्रार्थना उनके परिवार के सदस्यों के साथ हैं। भगवान उनका नुकसान सहन करने की शक्ति दें। आत्मा को शांति मिले।”


शुक्रवार को प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे खुद मदन लाल सैनी से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचीं। जहां राजे ने मदनलाल सैनी के पास कुछ देर रुककर उनसे बातचीत की। उनके हाल जाने थे। जिसके बाद ही उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था। मदद लाल सैनी को पिछले साल जून में ही राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष के रूप में चुना गया था।


कौन थे मदन लाल सैनी

मदन लाल सैनी झुंझुनूं के गुढ़ा विधानसभा से विधायक रहे। सैनी जनसंघ के समय से राजनीति में सक्रिय रहे हैं।इससे पहले वह बीजेपी में प्रदेश महामंत्री, अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। बीजेपी की अनुशासन समिति का काम भी सैनी संभाल चुके हैं।

फेफड़ों में संक्रमण के चलते यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए सैनी को दो दिन पहले ही नयी दिल्ली स्थित एम्स ले जाया गया था। सैनी का जन्म 13 जुलाई 1943 को हुआ था और वह भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय किसान मोर्चा से भी जुड़े रहे। वह चार अप्रैल 2018 को राज्यसभा सांसद चुने गए। पिछले साल जून में उन्हें भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र व छह बेटियां हैं।

English summary :
Rajasthan BJP chief Madan Lal Saini passes away at All India Institute of Medical Sciences (AIIMS). Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot tweets, "Shocked and saddened to hear about the passing away of Madan Lal Saini ji, President of BJP Rajasthan. My thoughts and prayers are with his family members. May God give them strength to bear this loss. May his soul rest in peace."


Web Title: Rajasthan BJP chief Madan Lal Saini passes away at All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), Delhi.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे