Rajasthan Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने अभी तक 339 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए, गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर जारी की लिस्ट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 4, 2023 07:45 PM2023-02-04T19:45:34+5:302023-02-04T19:46:43+5:30
Rajasthan Assembly Elections 2023: कांग्रेस संगठन में लगभग 400 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए जाने हैं और अब तक अलग-अलग सूचियों में कुल 339 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त जा चुके हैं।

लगन और मेहनत से निर्वहन कर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।
जयपुरः राजस्थान कांग्रेस ने 27 और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति शनिवार को की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसका आदेश जारी किया। इस नयी सूची के तहत उदयपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, सिरोही, गंगानगर, नागौर व चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 27 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) February 4, 2023
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी इस ज़िम्मेदारी का पूरी लगन और मेहनत से निर्वहन कर संगठन को और अधिक मज़बूत करेंगे।@Sukhjinder_INCpic.twitter.com/J2CkvXESF5
डोटासरा ने ट्वीट किया,‘‘ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 27 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी इस जिम्मेदारी का पूरी लगन और मेहनत से निर्वहन कर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।’’ उल्लेखनीय है कि कांग्रेस संगठन में लगभग 400 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए जाने हैं और अब तक अलग-अलग सूचियों में कुल 339 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त जा चुके हैं।