पुणे जिले में बारिश से भूस्खलन, बांध से पानी छोड़ा गया

By भाषा | Published: July 22, 2021 08:35 PM2021-07-22T20:35:28+5:302021-07-22T20:35:28+5:30

Rain in Pune district causes landslides, water released from dam | पुणे जिले में बारिश से भूस्खलन, बांध से पानी छोड़ा गया

पुणे जिले में बारिश से भूस्खलन, बांध से पानी छोड़ा गया

पुणे, 22 जुलाई पुणे जिले में बृहस्पतिवार को भारी बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ और ऊपरी गामी सेतु तथा सड़कें टूट गईं, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुणे शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक मुख्य बांध से पानी छोड़ा जा रहा है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश के कारण इसके जल ग्रहण वाले क्षेत्रों में भंडारण क्षमता 85 फीसदी तक भर चुकी है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन एवं जलभराव की समस्या के कारण यातायात बाधित हुआ और कई स्थानों पर यातायात को रोकना पड़ा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को पुणे के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया था, जिसे कई स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अंबेगांव तहसील के कोल्टेवाडी गांव में भूस्खलन की एक घटना हुई जिससे मुख्य मार्ग बंद हो गया। दिम्भे, कांसे, उगलेवाडी और गोहे गांवों में पानी से धान के खेत भर गए।’’ उन्होंने कहा कि बारिश के कारण विभिन्न छोटी नदियों पर बने ऊपरी गामी सेतु भी क्षतिग्रस्त हो गए।

अधिकारी ने बताया कि भोर तहसील में वारंधा घाट सेक्शन पर म्हाड रोड के पास भूस्खलन हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rain in Pune district causes landslides, water released from dam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे