रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की

By भाषा | Published: June 13, 2021 12:27 PM2021-06-13T12:27:56+5:302021-06-13T12:27:56+5:30

Railway Minister Piyush Goyal offers prayers at Lord Venkateswara Temple | रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की

(इंट्रो में तारीख बदलते हुए)

तिरुपति (आंध्र प्रदेश), 13 जून रेल मंत्री पीयूष गोयल ने तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर के प्राचीन पर्वतीय मंदिर में रविवार को पूजा अर्चना की।

मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि गोयल अपनी पत्नी और परिवार के सदस्यों के साथ एक दिन के लिए गत रात यहां पहुंचे और उन्होंने रविवार तड़के भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए।

अधिकारी ने बताया कि पूजा के बाद टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी ए वेंकट धर्मा रेड्डी ने पीयूष गोयल को रेशम का कपड़ा और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया गोयल इस साल मार्च में भी मंदिर में दर्शन करने आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Railway Minister Piyush Goyal offers prayers at Lord Venkateswara Temple

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे