राहुल के फ्लॉप शो में 25 हजार से अधिक लोग नहीं थे: सुशील मोदी

By भाषा | Published: February 4, 2019 07:06 AM2019-02-04T07:06:12+5:302019-02-04T07:06:12+5:30

बिहार के उप मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राहुल की रैली में कांग्रेस 25 हजार से अधिक लोगों की भीड़ नहीं जुटा सकी। आधे से अधिक भीड़ बाहुबली अनंत सिंह लेकर आए थे नहीं तो यह एक नुक्कड़ सभा में तब्दील जो जाती।’’ 

Rahul's flop show did not have more than 25 thousand people: Sushil Modi | राहुल के फ्लॉप शो में 25 हजार से अधिक लोग नहीं थे: सुशील मोदी

राहुल के फ्लॉप शो में 25 हजार से अधिक लोग नहीं थे: सुशील मोदी

बिहार में सत्तारूढ़ जद (यू)-भाजपा गठबंधन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की यहां गांधी मैदान में आयोजित रैली को एक ‘फ्लॉप शो’ करार दिया और कहा कि इसमें 25,000 से ज्यादा लोगों की भीड़ नहीं जुटी।

बिहार के उप मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राहुल की रैली में कांग्रेस 25 हजार से अधिक लोगों की भीड़ नहीं जुटा सकी। आधे से अधिक भीड़ बाहुबली अनंत सिंह लेकर आए थे नहीं तो यह एक नुक्कड़ सभा में तब्दील जो जाती।’’ 

मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की ईच्छा व्यक्त की है। हालांकि, वह अभी तक पार्टी में शामिल नहीं हुये हैं। दूसरी तरफ, एक बयान में जद (यू) के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि कांग्रेस की रैली एक फ्लॉप शो था।

रजक ने कहा, ‘‘कांग्रेस के अंतिम शासनकाल में कई घोटाले हुये। इसके विपरीत केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार और राज्य में नीतीश कुमार सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अभियान में लगे हुये हैं जिससे आम लोगों को लाभ पहुंच रहा है। इसके कारण ‘महागठबंधन’ में घबराहट है जिसे आगामी लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने वाली है।’’ 
 

Web Title: Rahul's flop show did not have more than 25 thousand people: Sushil Modi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे