चुनावी विजय के बाद छुट्टी पर निकले राहुल गांधी, बहन के साथ पहुंचे शिमला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 19, 2018 06:04 AM2018-12-19T06:04:30+5:302018-12-19T06:04:30+5:30

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार कांग्रेस ने हाल ही में बना ली है। ऐसे में अब चुनाव की थकान मिटाने के लिए राहुल गांधी मंगलवार शाम को शिमला पहुंचे हैं।

rahul goes to shimla for the holiday | चुनावी विजय के बाद छुट्टी पर निकले राहुल गांधी, बहन के साथ पहुंचे शिमला

फाइल फोटो

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार कांग्रेस ने हाल ही में बना ली है। ऐसे में अब चुनाव की थकान मिटाने के लिए राहुल गांधी मंगलवार शाम को शिमला पहुंचे हैं। वह यहां बिना किसी राजनीतिक कार्यक्रम के तरह छुट्टियां मनानें पहुंचे हैं। 

राहुल गांधी के यहां अपनी बहन प्रियंका वाड्रा के साथ पहुंचे हैं। प्रियंका के बच्चे भी उनके साथ हैं। खबर के अनुसार राहुल छराबड़ा स्थित एक निजी होटल में ठहरे हैं।

दिल्ली से दोनों भाई-बहन हवाई जहाज से चंडीगढ़ करीब छह बजे पहुंचे। चंडीगढ़ से वे सड़क मार्ग से शिमला के लिए रवाना हुए थे। दोनों भाई बहन इस दौरान यात्रा को लुफ्त उठाते हुए शिमला पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि राहुल गांधी छराबड़ा में प्रियंका के निर्माणाधीन आशियाने को भी देखेंगे।  सड़क मार्ग से शिमला आते समय राहुल गांधी सोलन में करीब 30 मिनट तक रुके। 

यहां राहुल ने कांग्रेस के कार्यक्रर्ताओं से बातचीत भी की और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कसने की हिदायत दी है।  राहुल गांधी शाम छह बजे ब्रुरी से शिमला के लिए रवाना हुए। राहुल और प्रियंका कुछ दिनों तक शिमला में ही रहेंगे। दोनों कब तक यहां रहेंगे इस बात की जानकारी की को भी नहीं है। 

Web Title: rahul goes to shimla for the holiday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे