राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल का बदल गया बायो, खुद को बताया सांसद और कांग्रेस का सदस्य
By रोहित कुमार पोरवाल | Published: July 3, 2019 04:29 PM2019-07-03T16:29:08+5:302019-07-03T17:31:05+5:30
राहुल गांधी के ट्वीटर हैंडल का बायो बदल गया है। उनके बायो में अब अंग्रेजी में लिखा दिखाई दे रहा है, ''दिस इज द ऑफिशियल अकाउंट ऑफ राहुल गांधी, मेंबर ऑफ द इंडियन नेशनल कांग्रेस, मेंबर ऑफ पार्लियामेंट।
राहुल गांधी के ट्वीटर हैंडल का बायो बदल गया है। उनके बायो में अब अंग्रेजी में लिखा दिखाई दे रहा है, ''दिस इज द ऑफिशियल अकाउंट ऑफ राहुल गांधी, मेंबर ऑफ द इंडियन नेशनल कांग्रेस, मेंबर ऑफ पार्लियामेंट। इससे पहले उनके उनके ट्वीटर हैंडल पर 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडियन नेशनल कांग्रेस' लिखा था।
बता दें कि बुधवार (3 जुलाई) को राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिये खुला खत ट्वीट किया। राहुल गांधी ने बीती 25 मई को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) को अध्यक्ष के पद से अपना इस्तीफा सौंपा था लेकिन कांग्रेस की सर्वोच्च सीडब्ल्यूसी ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया।
राहुल गांधी ने अपने खुले खत की दो लाइनें ट्वीट भी ट्वीट में लिखीं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''कांग्रेस पार्टी की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात है, जिसके मूल्यों और आदर्शों ने हमारे सुंदर देश की जीवनदायनी के तौर पर सेवा की। मैं देश और मेरे संगठन के जबरदस्त आभार और प्यार के कर्ज का ऋणी हूं।''
अपने खुले खत में राहुल गांधी ने लिखा, ''कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में, मैं 2019 में मिली हार की जिम्मेदारी लेता हूं। हमारी पार्टी के बेहतर भविष्य के विकास के लिए जवाबदेही महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि मैंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।''
राहुल गांधी ने पार्टी की हार के लिए कुछ लोगों को जवाबदेह बनाने की बात भी खुले खत में कही है। उन्होंने लिखा है, ''पार्टी के पुनर्निर्माण के लिए कठोर निर्णय लेने की आवश्यकता है और कई लोगों को 2019 की विफलता के लिए जवाबदेह बनाना होगा। पार्टी अध्यक्ष के रूप में मेरी अपनी जिम्मेदारी को अनदेखा करके दूसरों को जवाबदेह ठहराना अन्याय होगा।'
It is an honour for me to serve the Congress Party, whose values and ideals have served as the lifeblood of our beautiful nation.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 3, 2019
I owe the country and my organisation a debt of tremendous gratitude and love.
Jai Hind 🇮🇳 pic.twitter.com/WWGYt5YG4V
अपने खत में राहुल गांधी ने यह भी लिखा है, ''मेरा संघर्ष कभी भी राजनीतिक सत्ता के लिए साधारण लड़ाई नहीं रहा। मुझे भाजपा के प्रति कोई घृणा या क्रोध नहीं है, लेकिन मेरे शरीर में मौजूद रक्त की हर बून्द सहज रूप से भारत के उनके विचार का प्रतिरोध करती है। यह प्रतिरोध इसलिए पैदा होता है क्योंकि मेरे होने की अनुमति एक भारतीय विचार से मिलती है और जो हमेशा उनके साथ सीधे टकराव में रहा है। यह कोई नई लड़ाई नहीं है, यह हजारों वर्षों से हमारी धरती पर छाई हुई है। जहां वे मतभेद देखते हैं, मैं समानता देखता हूं। जहां वे घृणा देखते हैं, मैं प्रेम देखता हूं। जहां वे डरते हैं, मैं गले लगाता हूं।''