राहुल गांधी दुनिया के सबसे 'कन्फ्यूज नेता' : मनोज तिवारी

By भाषा | Published: December 1, 2020 10:52 AM2020-12-01T10:52:50+5:302020-12-01T10:52:50+5:30

Rahul Gandhi the world's most 'confuse leader': Manoj Tiwari | राहुल गांधी दुनिया के सबसे 'कन्फ्यूज नेता' : मनोज तिवारी

राहुल गांधी दुनिया के सबसे 'कन्फ्यूज नेता' : मनोज तिवारी

सुलतानपुर (उप्र), एक दिसम्बर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्हें दुनिया का सबसे 'कन्फ्यूज नेता' करार दिया और कहा कि गांधी को संसद द्वारा हाल में पारित कृषि कानूनों की जानकारी ही नहीं है।

सोमवार शाम एक विवाह समारोह में शिरकत करने यहां आये तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, ''राहुल गांधी दुनिया के सबसे कन्फ्यूज नेता हैं। उनको कृषि कानून की जानकारी ही नहीं है। हाल में संसद ने जिन कृषि कानूनों को पारित किया है उन्हें पंजाब की कांग्रेस सरकार को छोड़कर देश के बाकी सभी राज्यों ने स्वीकार कर लिया है।’’

कृषि कानूनों को लेकर किसानों की चिंता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा और केन्द्र सरकार सबकी बातें सुनने को तैयार हैं। कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर और गृहमंत्री अमित शाह आन्दोलनरत किसानों से वार्ता करना चाहते हैं और किसान नेताओं को तीन दिसम्बर को बातचीत के लिए आमंत्रित भी किया गया है।’’

तिवारी ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल कृषि कानूनों को लेकर किसानों को भड़का रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों की आय दोगुनी करके उनको आर्थिक रूप से मजबूत करना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा कि सरकार बिचौलियों को हटाकर किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rahul Gandhi the world's most 'confuse leader': Manoj Tiwari

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे