भाजपा के ‘‘भर्ती एजेंट’’ की तरह बात कर रहे हैं राहुल गांधी : माकपा

By भाषा | Published: February 24, 2021 07:47 PM2021-02-24T19:47:59+5:302021-02-24T19:47:59+5:30

Rahul Gandhi talking like BJP's "recruiting agent": CPI-M | भाजपा के ‘‘भर्ती एजेंट’’ की तरह बात कर रहे हैं राहुल गांधी : माकपा

भाजपा के ‘‘भर्ती एजेंट’’ की तरह बात कर रहे हैं राहुल गांधी : माकपा

तिरुवनंतपुरम, 24 फरवरी केरल में सत्तारूढ़ माकपा ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा के ‘‘भर्ती एजेंट’’ की तरह बात कर रहे हैं।

माकपा की तरफ से यह बयान तब आया है जब कांग्रेस नेता ने एक दिन पहले कूटनीतिक माध्यम से सोने की तस्करी सहित कई मुद्दों पर वाम मोर्चा सरकार की निन्दा की।

बयान में माकपा राज्य सचिवालय ने दावा किया कि कांग्रेस की मंगलवार की रैली में गांधी ने भाजपा की थोड़ी सी भी निन्दा नहीं की।

माकपा ने कहा, ‘‘उन्होंने (राहुल गांधी) भाजपा के भर्ती एजेंट की तरह बात की। यह काफी हैरान करने वाला है।’’

पार्टी ने आरोप लगाया कि गांधी द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द भाजपा जैसे ही हैं।

माकपा ने यह दावा भी किया कि राज्य में नेता विपक्ष रमेश चेन्निथला के नेतृत्व में हाल में संपन्न यात्रा के दौरान कांग्रेस ने भाजपा की आलोचना नहीं की।

सत्तारूढ़ पार्टी ने आरोप लगाया कि यह सब कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हुआ।

गांधी को ‘‘विफल नेता’’ करार देते हुए माकपा के राज्य सचिव प्रभारी ए विजयराघवन ने कहा कि कांग्रेस नेता पुडुचेरी में कांग्रेस नीत सरकार को नहीं बचा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rahul Gandhi talking like BJP's "recruiting agent": CPI-M

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे