रक्षा बंधन पर राहुल गांधी ने बहन प्रियंका वाड्रा के साथ सुंदर फोटो की शेयर, देखें

By स्वाति सिंह | Published: August 3, 2020 12:26 PM2020-08-03T12:26:04+5:302020-08-03T12:26:04+5:30

पिछले रक्षाबंधन पर भी प्रियंका गांधी ने राहुल के साथ अपने बचपन की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की थी और राहुल को दुनिया का सबसे अच्छा भाई करार दिया था। प्रियंका ने ट्वीट किया था, मुझे लगता है चीजें उतनी भी नहीं बदली हैं!'

Rahul Gandhi shares beautiful photo with sister Priyanka Vadra on Raksha Bandhan | रक्षा बंधन पर राहुल गांधी ने बहन प्रियंका वाड्रा के साथ सुंदर फोटो की शेयर, देखें

राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका से दो साल बड़े हैं, लेकिन दोनों के बीच काफी मजबूत बॉन्डिंग है।

Highlightsआज रक्षाबंधन का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। राहुल गांधी ने भी ट्विटर पर प्रियंका गांधी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए रक्षाबंधन की बधाई दी है।

नई दिल्ली: आज रक्षाबंधन का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में राहुल गांधी ने भी ट्विटर पर प्रियंका गांधी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए रक्षाबंधन की बधाई दी है।

राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका से दो साल बड़े हैं, लेकिन दोनों के बीच काफी मजबूत बॉन्डिंग है। दोनों हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते नजर आते हैं। इस तस्वीर में राहुल और प्रियंका गले मिलकर एक-दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान का इजहार कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ राहुल गांधी ने देशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई भी दी है।

बता दें कि दरअसल, ये तस्वीर 19 जून, 2019 की है जब प्रियंका गांधी ने भाई राहुल गांधी के गले लगकर उनके 49वें जन्मदिन की बधाई दी थी। प्रियंका गांधी अभी कांग्रेस पार्टी की महासचिव हैं। वो विभिन्न मुद्दों पर राहुल गांधी को लगातार बचाव करती रही हैं। वह चाहे राहुल के नेतृत्व में 2019 का लोकसभा चुनाव हारने का मुद्दा हो या फिर पार्टी के अंदर फूट का, प्रियंका हमेशा राहुल के पक्ष में दलीलें देती रही हैं।

पिछले रक्षाबंधन पर भी प्रियंका गांधी ने राहुल के साथ अपने बचपन की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की थी और राहुल को दुनिया का सबसे अच्छा भाई करार दिया था। प्रियंका ने ट्वीट किया था, मुझे लगता है चीजें उतनी भी नहीं बदली हैं!'

Web Title: Rahul Gandhi shares beautiful photo with sister Priyanka Vadra on Raksha Bandhan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे