''अगर पीएम मोदी आंदोलनकारी किसानों से बात किए होते तो बच सकती थी 733 की जानें'' कृषि कानून पर बोले राहुल गांधी

By भाषा | Published: November 20, 2022 08:03 AM2022-11-20T08:03:49+5:302022-11-20T08:17:19+5:30

मामले में बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘‘सरकार के पास पुलिस, हथियार, प्रशासन है और किसानों के पास केवल उनकी आवाज है।’’

Rahul Gandhi said If PM Modi talked agitating farmers agricultural law 733 lives could saved | ''अगर पीएम मोदी आंदोलनकारी किसानों से बात किए होते तो बच सकती थी 733 की जानें'' कृषि कानून पर बोले राहुल गांधी

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlightsकृषि कानून को वापस लेने को लेकर किसान आंदोलन पर राहुल गांधी ने बोला है। महाराष्ट्र में राहुल गांधी ने कहा कि अगर पीएम किसानों से बात किए होते 733 जानें नहीं जाती। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि सरकार के पास सबकुछ था लेकिन किसान के पास केवल उसकी आवाज थी।

मुंबई: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत की होती तो ''733 लोगों की जान'' बचाई जा सकती थी। राहुल ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के भस्तान गांव में आयोजित एक नुक्कड़ सभा में यह बात कही है। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पिछले साल इसी दिन केंद्र सरकार द्वारा वापस लिए गए कृषि कानूनों का विरोध करते हुए अपनी जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि दी है। आपको बता दें कि कांग्रेस ने 19 नवंबर को किसान विजय दिवस (किसान विजय दिवस) के रूप में मनाया था। 

कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाए गए थे कृषि कानून- राहुल गांधी

इस पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ किसान इस देश की आवाज हैं। कृषि कानून किसान विरोधी थे और इसलिए उन्होंने दिल्ली के बाहरी इलाके में आंदोलन किया, लेकिन मोदी सरकार ने उनकी मांगों को अनसुना कर दिया।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि कानून कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाए गए थे। 

सरकार के अहंकार के कारण 733 जानें गई- बोले राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘सरकार के पास पुलिस, हथियार, प्रशासन है और किसानों के पास केवल उनकी आवाज है। इस सरकार के अहंकार के कारण आंदोलन के दौरान 733 किसानों की जान चली गई।’’ गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा शनिवार रात बुलढाणा जिले के जलगांव-जामोद तालुका के भेंडवल में रुकी थी। 

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती पर विशेष पदयात्रा का आयोजन

कांग्रेस ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती के मौके पर महिलाओं के लिए एक विशेष पदयात्रा का आयोजन किया, साथ ही भारत जोड़ो यात्रा भी की, जो जिले के शेगांव से जलांब तक चली है। 

गौरतलब है कि राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से इस यात्रा की शुरुआत की थी। वे 3570 किलोमीटर की दूरी तय करके श्रीनगर पहुंचेंगे और वहीं इस यात्रा की समाप्ति होगी। 
 

Web Title: Rahul Gandhi said If PM Modi talked agitating farmers agricultural law 733 lives could saved

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे