गुजरात के लोगों का जनादेश राहुल गांधी ने विनम्रतापूर्वक किया स्वीकार, कहा- हम पुनर्गठन कर कड़ी मेहनत करेंगे

By मनाली रस्तोगी | Published: December 8, 2022 05:44 PM2022-12-08T17:44:59+5:302022-12-08T17:46:11+5:30

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में हार स्वीकार करते हुए कहा कि हम गुजरात के लोगों का जनादेश विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं।

Rahul Gandhi humbly accepted the mandate of the people of Gujarat | गुजरात के लोगों का जनादेश राहुल गांधी ने विनम्रतापूर्वक किया स्वीकार, कहा- हम पुनर्गठन कर कड़ी मेहनत करेंगे

गुजरात के लोगों का जनादेश राहुल गांधी ने विनम्रतापूर्वक किया स्वीकार, कहा- हम पुनर्गठन कर कड़ी मेहनत करेंगे

Highlightsउन्होंने कहा कि हम पुनर्गठन कर, कड़ी मेहनत करेंगे और देश के आदर्शों और प्रदेशवासियों के हक की लड़ाई जारी रखेंगे।गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करने के करीब पहुंच गई है।निर्वाचन आयोग से प्राप्त ताजा आंकड़ों के मुताबिक भाजपा ने 136 सीटों पर जीत हासिल कर ली जबकि 20 सीटों पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करने और राज्य के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के करीब पहुंच गई है। निर्वाचन आयोग से प्राप्त ताजा आंकड़ों के मुताबिक भाजपा ने 136 सीटों पर जीत हासिल कर ली जबकि 20 सीटों पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। इस प्रकार वह 156 सीटों पर जीत की ओर तेजी से बढ़ रही है। 

कांग्रेस 14 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और तीन सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे हैं। पेरश धनानी सहित कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा ने 2002 में सर्वाधिक 127 सीटों पर जीत हासिल की थी। उस वक्त नरेंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे। इसके बाद भाजपा कभी उस आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी थी। लेकिन इस बार लग रहा है कि वह अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पार कर सकती है।

इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात के लोगों का जनादेश विनम्रतापूर्वक स्वीकार किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "हम गुजरात के लोगों का जनादेश विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। हम पुनर्गठन कर, कड़ी मेहनत करेंगे और देश के आदर्शों और प्रदेशवासियों के हक की लड़ाई जारी रखेंगे।" वहीं, साल 1995 से लेकर अब तक हुए सभी चुनावों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। 

भाजपा 1985 में माधवसिंह सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा जीती गई 149 सीटों के रिकॉर्ड को तोड़ने के भी करीब है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा के उम्मीदवार घाटलोडिया, दाहोद, माजुरा, पेटलाद, महुवा, नवसारी, लिमखेड़ा, बारदोली, सूरत पूर्व, गंडेवी, मेहमदाबाद, मानसा, गडाडा, जसडण और गोंडल सहित 73 सीटें जीत चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया सीट से चुनाव जीत चुके हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: Rahul Gandhi humbly accepted the mandate of the people of Gujarat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे