क्या प्रियंका गांधी पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से लड़ेंगी चुनाव? राहुल गांधी ने इंटरव्यू में दिया जवाब

By पल्लवी कुमारी | Published: April 18, 2019 07:12 PM2019-04-18T19:12:03+5:302019-04-18T19:12:03+5:30

वाराणसी में रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने एक पत्रकार के सवाल के जवाब में कह दिया था कि क्या कहते हैं आप लोग  वाराणसी से चुनाव लड़ जाऊं क्या? इसके बाद से ही मीडिया रिपोर्ट में ये चर्चा आम हो गई कि प्रियंका गांधी पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगी।   

Rahul gandhi comment over Priyanka Gandhi going to be candidate in Varanasi lok sabha election 2019 | क्या प्रियंका गांधी पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से लड़ेंगी चुनाव? राहुल गांधी ने इंटरव्यू में दिया जवाब

क्या प्रियंका गांधी पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से लड़ेंगी चुनाव? राहुल गांधी ने इंटरव्यू में दिया जवाब

Highlightsप्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के सवाल पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा था कि प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर फिलहाल कुछ तय नहीं किया गया है। प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री लोकसभा चुनाव 2019 के पहले हुई है।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर ये अटकलें सामने आ रही थी कि वो लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंग्रेजी अखबार द हिंदू को इंटरव्यू देते इस मामले पर जवाब दिया। जब राहुल गांधी से द हिंदू के पत्रकार ने पूछा कि कांग्रेस ने  वाराणसी सीट पर अब भी सस्पेंस बनाए हुए है...क्या वहां से आपकी बहन प्रियंका गांधी चुनाव लड़ने वाली हैं? राहुल गांधी ने जवाब दिया, ''अगर सस्पेंस बना हुआ है तो बना ही रहने दीजिए, सस्पेंस कोई बुरी चीज नहीं है।''

पत्रकार ने फिर से राहुल गांधी से पूछा क्या इसका मतलब आप प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं? राहुल ने जवाब दिया, ''ना मैं किसी बात पर भरोसा दिला रहा हूं और ना ही किसी बात पर इनकार कर रहा हूं।''

प्रियंका के चुनाव लड़ने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने क्या कहा? 

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की उम्मदवारी पर फैसला पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ही करेंगे। कांग्रेस ने अभी-तक वाराणसी सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है और कार्यकर्ता प्रियंका से चुनाव लड़ने की मांग भी कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के सवाल पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा था कि प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर फिलहाल कुछ तय नहीं किया गया है। कोई निर्णय नहीं हुआ है लेकिन जैसे ही इसपर फैसला किया जाएगा, मीडिया को सूचित किया जाएगा।

प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ने को लेकर दिया था बयान 

असल में वाराणसी में रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने एक पत्रकार के सवाल के जवाब में कह दिया था कि क्या कहते हैं आप लोग  वाराणसी से चुनाव लड़ जाऊं क्या? इसके बाद से ही मीडिया रिपोर्ट में ये चर्चा आम हो गई कि प्रियंका गांधी पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगी।   

Web Title: Rahul gandhi comment over Priyanka Gandhi going to be candidate in Varanasi lok sabha election 2019



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Uttar Pradesh Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/uttar-pradesh. Know more about Varanasi Constituency of Loksabha Election 2019, Candidates list, Previous Winners, Live Updates, Election Results, Live Counting, polling booths on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/uttar-pradesh/varanasi/