राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता और पार्टी के नाम को लेकर मुकदमा दर्ज, जानें क्या है माजरा

By भाषा | Published: September 5, 2018 01:55 PM2018-09-05T13:55:21+5:302018-09-05T13:55:21+5:30

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर ये केस दर्ज बिहार के मुजफ्फरपुर में हुआ है। इनके खिलाफ परिवाद पत्र दायर किया गया है।

Rahul Gandhi citizenship against case filed in bihar | राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता और पार्टी के नाम को लेकर मुकदमा दर्ज, जानें क्या है माजरा

राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता और पार्टी के नाम को लेकर मुकदमा दर्ज, जानें क्या है माजरा

मुजफ्फरपुर, 05 सितंबर:बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक अदालत में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता तथा उनकी पार्टी के नाम को लेकर मंगलवार को एक परिवाद पत्र दायर किया गया।

वकील सुधीर कुमार ओझा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आरती कुमारी सिंह की अदालत में गांधी की भारतीय नागरिकता तथा उनकी पार्टी के नाम को लेकर एक परिवाद पत्र दायर किया।

ओझा ने गांधी पर भारतीय और इतालवी पासपोर्ट रखने तथा उक्त यूरोपीय देश में आयोजित एक चुनाव में मतदान करने का भी आरोप लगाया है।

उन्होंने दावा किया कि गांधी की पार्टी का वास्तविक नाम "इंदिरा कांग्रेस इंडिया" है और उन्होंने "इंडियन नेशनल कांग्रेस" के नाम का उपयोग कर राष्ट्र के साथ धोखा किया है।

उन्होंने अदालत से मामले की जांच का आदेश देने का आग्रह किया है। इससे पहले गत 25 अगस्त को ओझा ने गांधी पर अपने विदेशी दौरे के क्रम में एक बयान देकर देश की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए उनपर मानहानि का एक परिवाद पत्र दायर किया था।

Web Title: Rahul Gandhi citizenship against case filed in bihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे