चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाकर पंजाब में राहुल गांधी ने इतिहास रचा, नवजोत सिंह सिद्धू ने की तारीफ...

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 20, 2021 05:34 PM2021-09-20T17:34:14+5:302021-09-20T17:40:22+5:30

कांग्रेस की पंजाब इकाई के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी को रविवार को पार्टी विधायक दल का नया नेता चुना गया था।

Rahul Gandhi Charanjit Singh Channi irst Dalit Sikh CM in Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu created history | चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाकर पंजाब में राहुल गांधी ने इतिहास रचा, नवजोत सिंह सिद्धू ने की तारीफ...

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धू हैं।

Highlightsबिजली बिल माफी समेत सभी मुद्दों का समाधान होगा।पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि राहुल गांधी ने संविधान का सम्मान किया।पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का आशीर्वाद इस नयी सरकार को मिलता रहेगा।

चंडीगढ़ः पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू काफी दिन के बाद मीडिया के सामने आएं। पूर्व क्रिकेटर सिद्धू ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की खूब तारीफ की। राहुल ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम नहीं बनाया बल्कि लोगों के लिए एक उम्मीद दी है। 

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि राहुल गांधी ने इतिहास रच दिया है (पंजाब में पहला दलित सिख सीएम बनाकर)। अद्भुत व्यक्ति ने आज पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने जनहित के मामलों पर काम करना शुरू कर दिया है। बिजली बिल माफी समेत सभी मुद्दों का समाधान होगा।

 

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि राहुल गांधी ने संविधान का सम्मान किया। सरकार ने काम करना शुरू कर दिया। सोमवार को ही चार-पांच जन हितैषी फैसले लिए। चंडीगढ़ में सिद्धू ने सीएम चन्नी के साथ मीडिया को संबोधित किया।

पंजाब में चन्नी मुख्यमंत्री के तौर पर और सिद्धू पीसीसी अध्यक्ष के रूप में चेहरा होंगे: कांग्रेस

कांग्रेस ने अपने पंजाब प्रभारी हरीश रावत के एक कथित बयान से खड़े हुए विवाद की पृष्ठभूमि में सोमवार को कहा कि अगले राज्य विधानसभा चुनाव में चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री के तौर पर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नवजोत सिंह सिद्धू चेहरा होंगे।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह उम्मीद भी जताई कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का आशीर्वाद इस नयी सरकार को मिलता रहेगा। रावत के कथित बयान को लेकर सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने हरीश रावत जी से बात की है। कई दोस्त उनकी बात को जाने-अनजाने सही नजरिये से नहीं देख पाए। मैं फिर दोहरा रहा हूं कि हमारे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धू हैं। सरकार के मुखिया के तौर पर चेहरा चन्नी हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर सिद्धू चेहरा हैं। ये दोनों आम कार्यकर्ता के साथ मिलकर लड़ेंगे तथा कांग्रेस की फिर से सरकार बनेगी।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी, अकाली दल और भाजपा दलित के बेटे का अपमान कर रहे हैं। रावत ने शनिवार को कथित तौर पर कहा था कि अगले साल पंजाब विधानसभा चुनाव सिद्धू के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने रावत के इस कथित बयान पर सवाल उठाए और कहा कि इससे मुख्यमंत्री के अधिकारों के ‘‘कमजोर’’ होने की आशंका है। अमरिंदर सिंह की नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर सुरजेवाला ने कहा, ‘‘कैप्टन अमरिंदर सिंह जी हमारे बुजुर्ग हैं।

उनकी अगुवाई में कांग्रेस की सरकार ने बेहतरीन काम किया। छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं। मुझे विश्वास है कि उनका आशीर्वाद और समर्थन कांग्रेस की सरकार पर बना रहेगा।’’ कांग्रेस कहासचिव ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री बनते ही चन्नी जी ने पहला निर्णय किसानों, दलितों और ओबीसी के पानी एवं सीवरेज के बिल माफ करने का किया है। आगे कई ऐतिहासिक निर्णय होंगे।’’ 

 

Web Title: Rahul Gandhi Charanjit Singh Channi irst Dalit Sikh CM in Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu created history

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे