पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर दी बधाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 19, 2019 09:02 AM2019-06-19T09:02:48+5:302019-06-19T11:11:32+5:30

राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को एक राजनीतिक घराने में हुआ।

Rahul Gandhi Birthday PM Modi wish him Tweets Good Health And Long Life | पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर दी बधाई

फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल को उनके जन्मदिन पर बधाई। ट्वीट के जरिए जन्मदिन की बधाई देते हुए पीएम मोदी ने राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की है।


राहुल गांधी 48 साल के हो गए हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में वो उत्तर प्रदेश के अमेठी और केरल के वायनाड से चुनाव लड़े थे। अमेठी से उनकी प्रतिद्वंदी स्मृति ईरानी थीं जिसके सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा। केरल के वायनाड से जीतकर राहुल गांधी संसद पहुंचे। 

भारत के प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म 19 जून को ही हुआ था। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व काँग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के यहां हुआ। वह अपने माता-पिता की दो संतानों में बड़े हैं।

Web Title: Rahul Gandhi Birthday PM Modi wish him Tweets Good Health And Long Life

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे