श्रीनगर: पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराने के बाद बर्फ से अठखेलियां करते दिखे राहुल और प्रियंका, देखें तस्वीरें
By सुरेश एस डुग्गर | Published: January 30, 2023 12:51 PM2023-01-30T12:51:24+5:302023-01-30T12:54:38+5:30
श्रीनगर के कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराने के बाद राहुल गांधी के चेहरे पर जो सुकून के भाव नजर आए वे बर्फ के साथ अपनी बहन प्रिंयका गांधी के साथ अठखेलियां करते हुए उभर कर सामने आए तो पार्टी मुख्यालय में खुशी का पारावार न रहा।

श्रीनगर: पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराने के बाद बर्फ से अठखेलियां करते दिखे राहुल और प्रियंका, देखें तस्वीरें
जम्मू: करीब 150 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम दिन आज श्रीनगर के कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराने के बाद राहुल गांधी के चेहरे पर जो सुकून के भाव नजर आए वे बर्फ के साथ अपनी बहन प्रिंयका गांधी के साथ अठखेलियां करते हुए उभर कर सामने आए तो पार्टी मुख्यालय में खुशी का पारावार न रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के समापन के दिन सोमवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में बर्फबारी से खेलते हुए अपनी यात्रा की समाप्ति की खुशियों का इजहार किया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भाई-बहन को बर्फ से खेलते हुए एक-दूसरे पर अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए बर्फ को फेंकते हुए देखा गया। दोनों कितने खुश नजर आ रहे थे यह तस्वीरों से स्पष्ट है।
इससे पहले राहुल गांधी ने श्रीनगर में कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा झंडा भी फहराया। उन्होंने पांच महीने के अंतराल में 12 राज्यों को कवर करते हुए 4,000 किमी से अधिक की यात्रा समाप्त की। कांग्रेस पार्टी विपक्षी एकता दिखाने के लिए तैयार है, उसने आज बाद में यहां शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में अपनी रैली के लिए 21 राजनीतिक दलों को निमंत्रण दिया है।
पार्टी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भारत जोड़ो यात्रा के लिए एक स्मारक का अनावरण करेंगे।