कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में राहुल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- इंच इंच की लड़ाई लड़ेंगे 52 सांसद

By भाषा | Published: June 1, 2019 12:29 PM2019-06-01T12:29:16+5:302019-06-01T12:29:16+5:30

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को यह याद रखना चाहिए कि वह संविधान एवं देश के हर नागरिक के लिए लड़ रहा है।

Rahul Gandhi address congress parliamentary party meeting | कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में राहुल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- इंच इंच की लड़ाई लड़ेंगे 52 सांसद

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में राहुल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- इंच इंच की लड़ाई लड़ेंगे 52 सांसद

Highlightsराहुल बोले- कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को यह याद रखना चाहिए कि आप संविधान के लिए लड़ रहे हैंकांग्रेस अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में मेहनत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को यह याद रखना चाहिए कि वह संविधान एवं देश के हर नागरिक के लिए लड़ रहा है। गांधी यहां पार्टी के संसदीय दल की बैठक में बोल रहे थे। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के मुताबिक गांधी ने कहा, ''कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को यह याद रखना चाहिए कि आप संविधान के लिए लड़ रहे हैं, आप देश के हर व्यक्ति के लिए लड़ रहे हैं चाहे वह किसी भी रंग या आस्था का हो।''

कांग्रेस अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में मेहनत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। गत 25 मई को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश करने के बाद गांधी पहली बार पार्टी की किसी बैठक में शामिल हुए हैं। इससे पहले कांग्रेस सांसदीय दल की बैठक में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को संसदीय दल का नेता चुना गया।

इससे पहले भी सोनिया यह भूमिका निभा रही थीं। संसद के केंद्रीय कक्ष में हुई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सोनिया को नेता चुना गया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के मुताबिक नेता चुने जाने के बाद सोनिया ने देश के उन 12.13 करोड़ मतदाताओं का आभार प्रकट किया जिन्होंने इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया।

Web Title: Rahul Gandhi address congress parliamentary party meeting

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे