राहुल का ट्वीट, बाढ़ से कई राज्य बेहाल, प्रभावित इलाकों में तत्काल बचाव कार्यों में मदद करें कांग्रेस कार्यकर्ता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 16, 2019 01:40 PM2019-07-16T13:40:51+5:302019-07-16T13:40:51+5:30

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रभावित इलाकों में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में जुट जाएं। उन्होंने ट्वीट किया, ''असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं। जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।"

Rahul asks Congress workers to take up relief operations in flood-affected states | राहुल का ट्वीट, बाढ़ से कई राज्य बेहाल, प्रभावित इलाकों में तत्काल बचाव कार्यों में मदद करें कांग्रेस कार्यकर्ता

गौरतलब है कि पूर्वोत्तर और बिहार के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Highlightsगौरतलब है कि बिहार और असम सहित कई राज्य भयावह बाढ़ का सामना कर रहे हैं। बिहार के 12 जिलों में आई बाढ़ से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 25 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। 

देश के कई हिस्सों में आई भयावह बाढ़ पर चिंता जताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रभावित इलाकों में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में जुट जाएं।

उन्होंने ट्वीट किया, ''असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं। जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।"

गांधी ने कहा, ''मैं इन सभी राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं वे आम लोगों के राहत और बचाव कार्य में तत्काल जुटें।" गौरतलब है कि बिहार और असम सहित कई राज्य भयावह बाढ़ का सामना कर रहे हैं। बिहार के 12 जिलों में आई बाढ़ से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 25 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। 

गौरतलब है कि पूर्वोत्तर और बिहार के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं सैलाब की वजह से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 44 हो गई। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा से करीब 70 लाख लोग प्रभावित हैं। असम के 33 में से 30 जिलों के करीब 43 लाख लोग सैलाब से प्रभावित हैं। बाढ़ ने 15 लोगों की जान भी ले ली है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि राज्य के 4,157 गांवों के 42.87 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

उधर, बिहार में सैलाब की वजह से मरने वालों की संख्या 24 हो गई है। पड़ोसी देश नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद राज्य के 12 जिलों में आई बाढ़ की वजह से 25.66 लाख लोग प्रभावित हैं। पूर्वी चम्पारण जिले में दो अलग अलग घटनाओं में पांच और बच्चे डूब गए हैं, लेकिन राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसे बाढ़ से संबंधित घटना मानने से इनकार किया, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने, बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई मुआयना किया।

मिज़ोरम में खतलंगतुईपुई नदी में बाढ़ आने की वजह से 32 गांव प्रभावित हुए हैं और कम से कम एक हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा हैं, वहीं वर्षा संबंधित घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई है।मेघालय में पिछले सात दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से दो नदियों में बाढ़ आ गई है जिनका पानी पश्चिम गारो हिल्स जिले के मैदानी इलाकों में घुस गया है जिससे कम से कम 1.14 लाख लोग प्रभावित हैं। 

बहरहाल,त्रिपुरा में सैलाब के हालात में सुधार के संकेत मिले हैं क्योंकि दो नदियों में पानी घटना शुरू हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि एनडीआरएफ और सुरक्षा बलों के कर्मियों ने बाढ़ प्रभावित खोवई और पश्चिम त्रिपुरा जिलों से कई लोगों को बचाया है।

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई है।  मौसम विभाग ने बताया कि ऊना राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा जहां पारा 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि केलांग में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. 

पंजाब और हरियाणा तथा इनकी संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में बारिश हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरा है।

राष्ट्रीय राजधानी में मानसून का लंबा इंतजार सोमवार को खत्म हो गया, और दिल्ली में 28.8 मिमी बारिश हुई जो इस साल जुलाई में सबसे ज्यादा है। आगामी दो-तीन दिनों में और वर्षा होने का अनुमान है।

Web Title: Rahul asks Congress workers to take up relief operations in flood-affected states

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे