रबिंद्रनाथ महतो दूसरी बार चुने गए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष, पहले ऐसे विधायक हैं जिन्होंने दो बार विधानसभा अध्यक्ष बनने का हासिल किया गौरव

By एस पी सिन्हा | Published: December 10, 2024 04:36 PM2024-12-10T16:36:14+5:302024-12-10T16:36:14+5:30

रविंद्रनाथ महतो झारखंड के पहले ऐसे विधायक हैं, जिन्होंने दो कार्यकाल में विधानसभा अध्यक्ष बनने का इतिहास रचा है।

Rabindranath Mahato elected Jharkhand Assembly Speaker for the second time, he is the first MLA who achieved the distinction of becoming Assembly Speaker twice | रबिंद्रनाथ महतो दूसरी बार चुने गए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष, पहले ऐसे विधायक हैं जिन्होंने दो बार विधानसभा अध्यक्ष बनने का हासिल किया गौरव

रबिंद्रनाथ महतो दूसरी बार चुने गए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष, पहले ऐसे विधायक हैं जिन्होंने दो बार विधानसभा अध्यक्ष बनने का हासिल किया गौरव

रांची: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के रूप में रबिंद्रनाथ महतो दूसरी बार चुने गए। प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में सदन की कार्यवाही शुरू हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अध्यक्ष पद के लिए रबिंद्रनाथ महतो के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन विधायक मथुरा महतो ने किया। सदन में ध्वनिमत से रबिंद्रनाथ महतो का चयन हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने सम्मान पूर्वक आसन तक पहुंचाया। 

इस अवसर पर संसदीय कार्यमंत्री राधा कृष्ण किशोर और अन्य विधायकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन में रबिंद्रनाथ महतो ने सदन को सुचारू रूप से चलाने की अपील की और सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सभी इस सदन को निर्बाध रूप से चलाने में सहयोग करेंगे। 

रविंद्रनाथ महतो झारखंड के पहले ऐसे विधायक हैं, जिन्होंने दो कार्यकाल में विधानसभा अध्यक्ष बनने का इतिहास रचा है। आमतौर पर विधानसभा अध्यक्ष को लेकर मिथक है कि विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए विधायक बनना आसान नहीं होता है। इसके साथ ही उन्होंने सदन के गतिरोध मुक्त संचालन की नई उम्मीद जगाई। सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 

65 वर्षीय रबींद्रनाथ महतो संथाल परगना प्रमंडल की नाला विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीतकर सदन पहुंचे हैं। उन्होंने पहली बार 2005 में नाला विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2009 में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2014, 2019 और 2024 के चुनावों में झामुमो के प्रत्याशी के तौर पर उन्होंने लगातार जीत हासिल की। रबींद्रनाथ महतो जामताड़ा जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटनपुर गांव के निवासी हैं। 

इसी गांव में उनका जन्म 12 जनवरी, 1960 को हुआ था। उनके पिता गोलक बिहारी महतो प्राथमिक स्कूल के शिक्षक थे, जिनका दो दिन पहले निधन हुआ है। रबींद्रनाथ महतो ने बिहार के भागलपुर विश्वविद्यालय से वर्ष 1982 में बीएससी की डिग्री हासिल की थी। विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग के समक्ष दाखिल हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल परिसंपत्ति 97 लाख 56 हजार रुपए है। 

वर्ष 2024-25 में दाखिल आयकर रिटर्न में उन्होंने अपनी कुल आमदनी 10 लाख 57 हजार 600 रुपए बताई है। केस-मुकदमों के मामले में भी उनका रिकॉर्ड पूरी तरह बेदाग है। उनके खिलाफ किसी थाने या अदालत में अब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

Web Title: Rabindranath Mahato elected Jharkhand Assembly Speaker for the second time, he is the first MLA who achieved the distinction of becoming Assembly Speaker twice

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे