पंजाब कांग्रेसः सुखजिंदर सिंह रंधावा हो सकते हैं नए मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम भी बनेंगे!

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 19, 2021 04:52 PM2021-09-19T16:52:39+5:302021-09-19T16:52:39+5:30

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों अजय माकन और हरीश चौधरी ने पंजाब में कांग्रेस के विधायक दल के नये नेता के नाम को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की।

punjab Sukhjinder Singh Randhawa may be new cm Congress Rahul Gandhi Ambika Soni MLAs AICC | पंजाब कांग्रेसः सुखजिंदर सिंह रंधावा हो सकते हैं नए मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम भी बनेंगे!

कांग्रेस नेतृत्व ने विधायकों के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी चर्चा की है।

Highlightsविधानसभा चुनाव से पहले अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।रंधावा अमरिंदर सरकार में कारागार और सहकारिता मंत्री थे।गुरुदासपुर के डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

चंडीगढ़ः पंजाब के नए मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा हो सकते हैं। अरुणा चौधरी और भारत भूषण आशू दो डिप्टी सीएम भी होंगे। पंजाब में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच कई माह से जारी जंग का अंत हो गया है।

विधानसभा चुनाव से पहले अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। रंधावा अमरिंदर सरकार में कारागार और सहकारिता मंत्री थे। वह गुरुदासपुर के डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

सूत्रों ने बताया कि रंधावा का नाम कांग्रेस विधायक दल के नेता के लिए सबसे आगे है और पार्टी आलाकमान की मुहर लगने के साथ ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।   इससे पहले, रंधावा ने कहा कि उनकी कभी किसी पद की लालसा नहीं रही है। यह पूछे जाने पर कि अगले मुख्यमंत्री के लिए उनके नाम को लेकर भी चर्चा चल रही, रंधावा ने कहा कि उन्होंने और उनके परिवार ने कभी किसी पद की लालसा नहीं की है।

पत्रकारों ने जब सवाल किया कि क्या वे पंजाब के अगले मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं, उन्होंने कहा, ‘‘आप एक कांग्रेस कार्यकर्ता से बात कर रहे हैं।’’ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले अमरिंदर सिंह पर इशारों-इशारों में निशाना साधते हुए रंधावा ने कहा, ‘‘एक मुख्यमंत्री तभी तक अपने पद पर रहता है जब तक उसकी पार्टी और राज्य की जनता उसके साथ खड़ी होती है।’’

अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि विधायकों की बार-बार बैठक बुलाए जाने से उन्होंने अपमानित महसूस किया, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। विधायक दल के नए नेता के चयन के बारे में रंधावा ने कहा, ‘‘इस बारे में हमने कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत कर दिया है।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने विधायकों के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी चर्चा की है। यह पूछे जाने पर कि विधायक दल का नया नेता चुनने में इतना समय क्यों लग रहा है, तो रंधावा ने कहा, ‘‘अगर आप एक गांव का सरपंच चुनते हैं तो उसमें भी कभी-कभी 20 दिन लग जाते हैं।’’

अमरिंदर सिंह के अपमानित महसूस करने संबंधी बयान पर उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने पांच मुख्यमंत्री बदले हैं। कांग्रेस में भी कुछ मुख्यमंत्री बदले गए हैं। कांग्रेस में अमरिंदर साढ़े नौ साल तक मुख्यमंत्री रहे। मेरा मानना है कि उनको जितना सम्मान मिला, उतना किसी मुख्यमंत्री को नहीं मिला।’’

Web Title: punjab Sukhjinder Singh Randhawa may be new cm Congress Rahul Gandhi Ambika Soni MLAs AICC

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे