सियाचिन में पिछले महीने हिमस्खलन की चपेट में आए पंजाब के सैनिक की मौत

By भाषा | Published: May 8, 2021 11:40 PM2021-05-08T23:40:34+5:302021-05-08T23:40:34+5:30

Punjab soldier died due to avalanche last month in Siachen | सियाचिन में पिछले महीने हिमस्खलन की चपेट में आए पंजाब के सैनिक की मौत

सियाचिन में पिछले महीने हिमस्खलन की चपेट में आए पंजाब के सैनिक की मौत

चंडीगढ़, आठ मई सियाचिन में पिछले महीने हिमस्खलन की चपेट में आए पंजाब के गुरदासपुर जिला निवासी सिपाही परघट सिंह की शनिवार को चंडीगढ़ कमान अस्पताल में मौत हो गई।

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि 25 अप्रैल को हिमस्खलन में दो अन्य जवानों- बरनाला के करमगढ़ गांव निवासी सिपाही अमरदीप सिंह और मनसा के हकमवाला निवासी सिपाही प्रभजीत सिंह की भी मौत हो गई थी।

तीनों जवान सेना की 21 पंजाब रेजिमेंट का हिस्सा थे।

विज्ञप्ति में बताया गया कि परघट को 27 अप्रैल को चंडीगढ़ लाया गया था। अत्यधिक ठंड और गुर्दे में गड़बड़ी के कारण उनकी मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Punjab soldier died due to avalanche last month in Siachen

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे