पंजाब मंत्रिमंडलः पांच नए मंत्रियों को विभाग आवंटित, जानें किस क्या मिला

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 5, 2022 05:13 PM2022-07-05T17:13:08+5:302022-07-05T17:14:23+5:30

आम आदमी पार्टी के पांच विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया था। इस वर्ष के शुरू में हुए विधानसभा चुनावों में आप की भारी जीत के बाद गठित मान-सरकार का यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार था।

Punjab portfolios allotted five new ministers Chetan Singh Jauramajra health ministry Aman Arora housing and urban development cm Bhagwant Mann's cabinet | पंजाब मंत्रिमंडलः पांच नए मंत्रियों को विभाग आवंटित, जानें किस क्या मिला

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके मंत्रियों के विभागों के आवंटन के बारे में जानकारी दी।

Highlightsमुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके मंत्रियों के विभागों के आवंटन के बारे में जानकारी दी। फौजा सिंह स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवा कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण एवं बागवानी का प्रभार संभालेंगे। मंत्रिमंडल के सदस्यों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 15 हो गयी है। 

चंडीगढ़ः पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान मंत्रिमंडल में शामिल पांच नये मंत्रियों को मंगलवार को विभाग आवंटित कर दिये गये। चेतन सिंह जौरामाजरा को स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया है, जबकि अमन अरोड़ा आवास एवं शहरी विकास संभालेंगे। अनमोल गगन मान को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय आवंटित किया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके मंत्रियों के विभागों के आवंटन के बारे में जानकारी दी। मान ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए आम आदमी पार्टी के पांच विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया था। इस वर्ष के शुरू में हुए विधानसभा चुनावों में आप की भारी जीत के बाद गठित मान-सरकार का यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार था।

आवंटित विभागों के अनुसार, अरोड़ा को सूचना एवं जनसम्पर्क, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन, आवास एवं शहरी विकास विभाग दिया गया है। डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर को स्थानीय सरकार, संसदीय मामले, भूमि एवं जल संरक्षण और प्रशासनिक सुधार विभाग सौंपा गया है।

फौजा सिंह स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवा कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण एवं बागवानी का प्रभार संभालेंगे। जौरामाजरा को जहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग का दायित्व दिया गया है, वहीं अनमोल गगन मान पर्यटन एवं संस्कृति, निवेश संवर्धन, श्रम एवं शिकायत निवारण मंत्रालय संभालेंगे। पांच नये मंत्रियों को सोमवार को शामिल किये जाने के साथ ही राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 15 हो गयी है। 

Web Title: Punjab portfolios allotted five new ministers Chetan Singh Jauramajra health ministry Aman Arora housing and urban development cm Bhagwant Mann's cabinet

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे