पंजाब, हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया

By भाषा | Published: January 20, 2021 02:47 PM2021-01-20T14:47:06+5:302021-01-20T14:47:06+5:30

Punjab, Haryana recorded minimum temperature above normal | पंजाब, हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया

पंजाब, हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया

चंडीगढ़, 20 जनवरी पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

इसके अनुसार पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पटियाला में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।

विभाग ने बताया कि फरीदकोट और गुरदासपुर में क्रमश: 7.6 डिग्री और 7.5 सेल्सियस डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

हालांकि, अमृतसर में रात को कड़ाके की ठंड पड़ी और यहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के हिसार में 7.2 डिग्री, अंबाला में 9.5 डिग्री, रोहतक में 8.2 डिग्री और सिरसा में 7.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इन सभी शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।

विभाग ने बताया कि चंड़ीगढ़, अंबाला, हिसार, अमृतसर, करनाल, भिवानी, लुधियाना, पटियाला, फरीदकोट और बठिंडा सहित कई स्थानों पर कोहरे की वजह से दृश्यता का स्तर कम रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Punjab, Haryana recorded minimum temperature above normal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे