पंजाब विधानसभा चुनावः बसपा और अकाली दल में गठबंधन, सीटों का बंटवारा, मायावती को 20 सीट

By सतीश कुमार सिंह | Published: June 12, 2021 01:38 PM2021-06-12T13:38:23+5:302021-06-12T14:01:37+5:30

पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शनिवार को गठबंधन किया।

Punjab elections SAD BSP alliance 2022 mayawati Sukhbir Singh Badal BSP contest 20 of the 117 seats polls | पंजाब विधानसभा चुनावः बसपा और अकाली दल में गठबंधन, सीटों का बंटवारा, मायावती को 20 सीट

शिअद-भाजपा गठबंधन 2007 में सत्ता में आया था और 2017 में कांग्रेस ने उसे सत्ता से बेदखल कर दिया था। (file photo)

Highlightsशिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि बसपा 117 में से 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 1996 के लोकसभा चुनाव के 27 साल बाद दोनों पार्टियां हाथ मिला रही हैं।शिअद के साथ गठबंधन में भाजपा 23 सीटों पर चुनाव लड़ा करती थी। 

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल  (SAD) ने मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ गठबंधन किया है।

केंद्र के विवादास्पद कृषि कानूनों को लेकर पार्टी ने पिछले साल भाजपा से नाता तोड़ लिया था। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि बसपा 117 में से 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 1996 के लोकसभा चुनाव के 27 साल बाद दोनों पार्टियां हाथ मिला रही हैं।

पार्टी ने पिछले साल सितंबर में तीन कृषि विधेयकों को लेकर एनडीए से हाथ खींच लिया, जिन्होंने किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शनों शुरू कर दी थी, जिनमें ज्यादातर पंजाब और हरियाणा के थे। जैसे ही बिल लोकसभा में पेश किए गए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में एकमात्र शिरोमणि अकाली दल मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने इस्तीफा दे दिया।

शिअद और बसपा साथ मिलकर 2022 विधानसभा चुनाव और अन्य चुनाव लड़ेंगे

शिअद-भाजपा गठबंधन 2007 में सत्ता में आया था और 2017 में कांग्रेस ने उसे सत्ता से बेदखल कर दिया था, जिसने 77 सीटें जीतकर राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल किया था। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इसे ‘‘पंजाब की राजनीति में नया सवेरा बताया।’’ बसपा महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा की उपस्थिति में उन्होंने कहा, ‘‘आज ऐतिहासिक दिन है... पंजाब की राजनीति की बड़ी घटना है।’’

उन्होंने कहा कि शिअद और बसपा साथ मिलकर 2022 विधानसभा चुनाव और अन्य चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मायावती नीत बसपा पंजाब के 117 विधानसभा सीटों में से 20 पर चुनाव लड़ेगी, बाकी सीटें शिअद के हिस्से में आएंगी।

बसपा के हिस्से में जालंधर का करतारपुर साहिब, जालंधर पश्चिम, जालंधर उत्तर, फगवाड़ा, होशियारपुर सदर, दासुया, रुपनगर जिले में चमकौर साहिब, पठानकोट जिले में बस्सी पठाना, सुजानपुर, अमृतसर उत्तर और अमृतसर मध्य आदि सीटें आयी हैं।

इससे पहले शिअद का भाजपा के साथ गठबंधन था, लेकिन पिछले साल केन्द्र द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों को लेकर बादल नीत पार्टी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का साथ छोड़ दिया। शिअद के साथ गठबंधन में भाजपा 23 सीटों पर चुनाव लड़ा करती थी। 

2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अक्टूबर तक घोषणापत्र तैयार कर लेगी शिअद : बादल

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अक्टूबर तक अपना घोषणापत्र तैयार कर लेगी। अगले साल 2022 में पंजाब में विधानसभा चुनाव होंगे। बादल ने कहा कि पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में सरकारी कर्मचारियों की केवल उन मांगों को शामिल किया जाएगा, जिन्हें पूरा किया जा सके।

जबकि कांग्रेस ने उनसे बड़े और झूठ वादे किए थे। शिअद के "मुलाज़म मोर्चा" (कर्मचारी मोर्चे) की बैठक में पार्टी के नेताओं ने बादल को एक ज्ञापन भी सौंपा। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी केवल ऐसी मांगों को ही अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी, जिन्हें सत्ता में आने पर पूरा किया जा सके। बादल ने कांग्रेस पर सत्ता प्राप्त करने के लिए लोगों से झूठे वादे करने और उन्हें धोखा देने का भी आरोप लगाया।

Web Title: Punjab elections SAD BSP alliance 2022 mayawati Sukhbir Singh Badal BSP contest 20 of the 117 seats polls

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे