Punjab Election 2022: किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल समराला विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव, 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, देखें

By भाषा | Published: January 12, 2022 09:06 PM2022-01-12T21:06:06+5:302022-01-12T21:12:11+5:30

Punjab Election 2022: आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने का फैसला करने वाले किसान संगठनों पर रुख तय करने के लिए 15 जनवरी को बुलाई गई बैठक में हिस्सा लेंगे।

Punjab Election 2022 farmers organizations SSM released first 10 candidates list Balbir Singh Rajewal contest Samrala assembly seat | Punjab Election 2022: किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल समराला विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव, 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, देखें

उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा करेंगे।

Highlightsपंजाब विधानसभा चुनाव में उतरने का फैसला किया।एसएसएम नाम से राजनीति मोर्चा बनाया।किसान संगठनों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए विभिन्न किसान संगठनों द्वारा गठित राजनीतिक 'संयुक्त समाज मोर्चा' ने बुधवार को अपने 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

पंजाब विधानसभा के लिए 14 फरवरी को चुनाव होगा। इस सूची में समराला विधानसभा सीट से किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल को उम्मीदवार घोषित किया गया है। राजेवाल एसएसएम का नेतृत्व कर रहे हैं। सूची के मुताबिक, किसान नेता प्रेम सिंह भंगू घनौर से, हरजिंदर सिंह टांडा खडूर साहिब से, रवनीत सिंह बरार मोहाली से और डॉ सुखमनदीप सिंह तरनतारन से चुनाव लड़ेंगे।

इसके अलावा, राजेश कुमार करतारपुर से, अजय कुमार फिल्लौर से, रमनदीप सिंह जैतों से, बलराज सिंह कादियान से और डॉ. नवदीप सिंह मोगा विधानसभा सीट से मोर्चा के उम्मीदवार बनाए गए हैं। कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से इंकार करते हुए राजेवाल ने कहा था कि वे अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा करेंगे।

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में हिस्सा लेने वाले पंजाब के विभिन्न किसान संगठनों ने पिछले महीने अपना राजनीतिक मोर्चा शुरू किया था और राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। इन तीनों कृषि कानूनों को हाल में केंद्र सरकार ने वापस ले लिया।  भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि उनका संगठन न तो बलबीर सिंह राजेवाल नीत संयुक्त समाज मोर्चा (एसएसएम) का समर्थन करेगा और न ही उसके सदस्य 14 फरवरी को पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में लड़ेंगे।

भाकियू (एकता उगराहां) पंजाब के सबसे बड़े किसान संगठनों में एक है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चले आंदोलन के दौरान दिल्ली के टीकरी बॉर्डर पर डेरा डाला था। उगराहां ने आगामी विधानसभा चुनाव में अपने संगठन का रुख स्पष्ट करते हुए कहा, ‘‘ हम न तो उनका (चुनाव मैदान में उतरे किसान संगठन) का समर्थन करेंगे और न ही चुनाव में हिस्सा लेंगे।’’

Web Title: Punjab Election 2022 farmers organizations SSM released first 10 candidates list Balbir Singh Rajewal contest Samrala assembly seat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे