क्या कांग्रेस जैसी पुरानी पार्टी में अपमान और परेशान किए जाने के लिए जगह है? पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने पूछा...

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: September 23, 2021 06:31 PM2021-09-23T18:31:30+5:302021-09-23T18:32:41+5:30

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को उम्मीद जताई कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अपने उस कथित बयान पर पुनर्विचार करेंगे जिसमें उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को ‘अनुभवहीन’ बताया था।

punjab congress Former CM Amarinder Singh rahul gandhi humiliation and harassment old party  | क्या कांग्रेस जैसी पुरानी पार्टी में अपमान और परेशान किए जाने के लिए जगह है? पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने पूछा...

गुटबाजी और आंतरिक कलह की वजह से हाल में अमरिंदर सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Highlightsअमरिंदर सिंह जी को कांग्रेस पार्टी ने 9 साल, 9 महीने मुख्यमंत्री बनाया है।राजिंदर कौर भठ्ठल जी की जगह मुख्यमंत्री बनाया गया था।नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ आगामी विधानसभा चुनाव में वह मजबूत उम्मीदवार उतारेंगे।

चंडीगढ़ः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को पार्टी के अंदर अपने ‘‘अपमान’’ का जिक्र किया और पूछा कि अगर उनके साथ इस तरह का व्यवहार हो रहा है तो आम कार्यकर्ताओं के साथ क्या होता होगा।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की दिल्ली में बृहस्पतिवार को की गई टिप्पणी का जवाब दे रहे थे जिसमें श्रीनेत ने कहा था कि पार्टी के अंदर गुस्सा करने के लिए कोई जगह नहीं है। अमरिंदर सिंह द्वारा बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को कथित तौर पर ‘‘अनुभवहीन’’ बताए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीनेत ने यह बात कही।

नवजोत सिंह सिद्धू के साथ तनातनी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद सिंह ने बुधवार को यह टिप्पणी की थी। प्रवक्ता के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हां, राजनीति में गुस्से के लिए कोई जगह नहीं होती। लेकिन क्या कांग्रेस जैसी इतनी पुरानी पार्टी में अपमान और परेशान किए जाने के लिए जगह है?’’

अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल के एक ट्वीट के मुताबिक, ‘‘अगर मुझ जैसे वरिष्ठ नेता के साथ इस तरह का व्यवहार हो सकता है तो मुझे आश्चर्य है कि कार्यकर्ताओं के साथ क्या होता है : कैप्टन अमरिंदर।’’ इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा था कि वह ‘‘अपमानित’’ महसूस कर रहे थे।

गांधी भाई-बहन को ‘‘अनुभवहीन’’ कहने के अलावा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ आगामी विधानसभा चुनावों में मजबूत उम्मीदवार उतारेंगे। सिंह ने सिद्धू को ‘‘राष्ट्रविरोधी’’ और ‘‘खतरनाक’’ बताया था।

Web Title: punjab congress Former CM Amarinder Singh rahul gandhi humiliation and harassment old party 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे