पंजाब मंत्रिमंडल विस्तारः कल शाम 4.30 बजे शपथग्रहण, अमरिंदर सरकार में मंत्री रहे पांच विधायकों का पत्ता कटेगा, सात नए चेहरे होंगे शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 25, 2021 01:55 PM2021-09-25T13:55:40+5:302021-09-25T14:43:56+5:30

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी नए मंत्रिमंडल के लिए विधायकों की सूची को अंतिम रूप देने के बाद शनिवार दोपहर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की।

Punjab CM Charanjit Singh Channi cabinet expansion held tomorrow at Raj Bhawan at 4:30 pm | पंजाब मंत्रिमंडल विस्तारः कल शाम 4.30 बजे शपथग्रहण, अमरिंदर सरकार में मंत्री रहे पांच विधायकों का पत्ता कटेगा, सात नए चेहरे होंगे शामिल

दिल्ली से लौटने के कुछ ही घंटों बाद राज्यपाल के साथ उनकी मुलाकात हुई।

Highlights शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित होने की संभावना है। आलाकमान के साथ अंतिम चरण की चर्चा की।चन्नी को कांग्रेस आलाकमान ने शुक्रवार को दिल्ली तलब किया था। 

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार कल राजभवन में शाम साढ़े चार बजे होगा। नए मंत्रिमंडल के लिए विधायकों की सूची को अंतिम रूप देने के बाद शनिवार दोपहर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की।

उन्होंने बताया कि ऐसी उम्मीद है कि चन्नी दोपहर में राज्यपाल से मिलेंगे और नए मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित होने की संभावना है। चन्नी के दिल्ली से लौटने के कुछ घंटे बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। वहां उन्होंने नए मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले चेहरों को लेकर पार्टी के आलाकमान के साथ अंतिम चरण की चर्चा की।

सूत्रों ने बताया कि चन्नी नीत मंत्रिमंडल में सात नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है जबकि अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री रहे पांच विधायकों का पत्ता कट सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करने के लिए चन्नी को कांग्रेस आलाकमान ने शुक्रवार को दिल्ली तलब किया था। 

सूत्रों ने शनिवार को बताया कि चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब कैबिनेट में सात नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है, जबकि अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा रहे पांच मंत्रियों को बाहर किए जाने की संभावना है। कैबिनेट गठन पर पार्टी आलाकमान के साथ अंतिम दौर की चर्चा के बाद दिल्ली से लौटने के कुछ ही घंटों बाद राज्यपाल के साथ उनकी मुलाकात हुई।

सूत्रों के अनुसार परगट सिंह, राजकुमार वेरका, गुरकीरत सिंह कोटली, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कुलजीत नागरा और राणा गुरजीत सिंह मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। वहीं पार्टी ने अमरिंदर सिंह सरकार में मंत्री रहे विजय इंदर सिंगला, मनप्रीत सिंह बादल, ब्रह्म मोहिंदरा, सुखबीर सिंह सरकारिया, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, अरुणा चौधरी, रजिया सुल्तान और भारत भूषण आशु को मंत्रिमंडल में बनाए रखने का निर्णय लिया है।

सूत्रों ने बताया कि हालांकि अमरिंदर सिंह नीत मंत्रिमंडल में मंत्री रहे पांच विधायकों राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, साधु सिंह धर्मसोत, बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह कांगड़ और सुंदर शाम अरोड़ा का मंत्रिमंडल से पत्ता कट सकता है। राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठक के बाद चन्नी नीत मंत्रिमंडल के नामों पर सहमति बनी।

मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करने के लिए चन्नी को कांग्रेस आलाकमान ने शुक्रवार को दिल्ली तलब किया था। मुख्यमंत्री चन्नी और दो उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी समेत कुल 18 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

Web Title: Punjab CM Charanjit Singh Channi cabinet expansion held tomorrow at Raj Bhawan at 4:30 pm

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे