पंजाब कांग्रेस में कलहः कल सोनिया गांधी से मिलेंगे सीएम अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और जाखड़ मुद्दे पर चर्चा की उम्मीद

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 5, 2021 08:50 PM2021-07-05T20:50:25+5:302021-07-05T20:52:05+5:30

पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

Punjab CM Captain Amarinder Singh to meet Congress Interim President Sonia Gandhi in New Delhi tomorrow | पंजाब कांग्रेस में कलहः कल सोनिया गांधी से मिलेंगे सीएम अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और जाखड़ मुद्दे पर चर्चा की उम्मीद

पार्टी की तीन सदस्यीय समिति ने भी 100 से अधिक नेताओं और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ मंत्रणा की थी।

Highlightsसिद्धू का कहना है कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कारगर कदम भी नहीं उठाए गए।राहुल गांधी ने हाल में पार्टी के कई नेताओं के साथ मंथन किया था।

चंडीगढ़ः कांग्रेस की पंजाब इकाई में चल रही कलह के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि सिंह के मंगलवार सुबह दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास पहुंचकर मुलाकात करने की संभावना है। पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ लंबी बैठक की थी।

माना जा रहा है कि इन बैठकों में कांग्रेस आलाकमान की ओर से सिद्धू को पार्टी या संगठन में सम्मानजनक स्थान की पेशकश के साथ मनाने का प्रयास किया गया। हाल के दिनों में सिद्धू लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि वह मुख्यमंत्री के साथ काम नहीं कर सकते।

हाल के कुछ हफ्तों से सिद्धू और पंजाब कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। सिद्धू का कहना है कि गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कारगर कदम भी नहीं उठाए गए।

हाल में आलाकमान के साथ सिद्धू की मैराथन बैठकें

कांग्रेस की पंजाब इकाई में मची कलह को शांत करने के लिए जारी प्रयासों के बीच पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के साथ लंबी मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इन बैठकों में कांग्रेस आलाकमान की ओर से सिद्धू को पार्टी या संगठन में सम्मानजनक स्थान की पेशकश के साथ मनाने का प्रयास किया गया है।

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ सिद्धू के सख्त रुख को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान दोनों नेताओं के लिहाज से संतोषजनक समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है। सिद्धू के साथ बैठकों के बीच ही, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सोनिया गांधी के साथ भी अलग से लंबी मंत्रणा की।

Web Title: Punjab CM Captain Amarinder Singh to meet Congress Interim President Sonia Gandhi in New Delhi tomorrow

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे