पंजाब के मुख्यमंत्री ने आईपीएस अधिकारी कुवंर विजय प्रताप सिंह का सेवानिवृत्ति का अनुरोध स्वीकार किया

By भाषा | Published: April 20, 2021 01:22 AM2021-04-20T01:22:25+5:302021-04-20T01:22:25+5:30

Punjab CM accepts IPS officer Kuwar Vijay Pratap Singh's retirement request | पंजाब के मुख्यमंत्री ने आईपीएस अधिकारी कुवंर विजय प्रताप सिंह का सेवानिवृत्ति का अनुरोध स्वीकार किया

पंजाब के मुख्यमंत्री ने आईपीएस अधिकारी कुवंर विजय प्रताप सिंह का सेवानिवृत्ति का अनुरोध स्वीकार किया

चंडीगढ़, 19 अप्रैल पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह का समय पूर्व सेवानिवृत्ति का अनुरोध स्वीकार कर लिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

महानिरीक्षक कुंवर विजय प्रताप सिंह पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) का नेतृत्व कर रहे थे, जो 2015 के कोटकपुरा और बेहबल कलां गोलीबारी मामलों की जांच कर रही थी।

ये घटनाएं फरीदकोट में एक धार्मिक ग्रंथ की कथित बेअदबी के बाद हुई थीं।

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा कोटकपुरा गोलीबारी की घटना की एसआईटी जांच को खारिज कर दिया गया था, जिसके बाद 1998 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी सिंह ने इस्तीफा दे दिया था।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को कहा कि आईपीएस अधिकारी का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आग्रह स्वीकार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Punjab CM accepts IPS officer Kuwar Vijay Pratap Singh's retirement request

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे