पंजाब: भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सतपाल गोसाईं का निधन

By भाषा | Published: December 1, 2020 11:03 PM2020-12-01T23:03:28+5:302020-12-01T23:03:28+5:30

Punjab: BJP leader and former minister Satpal Gosain dies | पंजाब: भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सतपाल गोसाईं का निधन

पंजाब: भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सतपाल गोसाईं का निधन

लुधियाना, एक दिसंबर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सतपाल गोसाईं का मंगलवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

वे 85 वर्ष के थे।

क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के निदेशक विलियम भट्टी ने बताया कि गोसाईं को जब अस्पताल लाया गया तब उनकी मौत हो चुकी थी।

उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और तीन बेटियां हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गोसाईं के निधन पर शोक जताया।

सिंह ने शोक संदेश में कहा कि लुधियाना शहर के विकास और अपने नागरिकों के कल्याण के लिए अथक परिश्रम करने वाले , तीन बार विधायक रहे भाजपा के दिग्गज नेता की मौत के बारे में जानकर वे शोकाकुल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Punjab: BJP leader and former minister Satpal Gosain dies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे