पंजाब: आम आदमी पार्टी के विधायक जगतार सिंह जग्गा कांग्रेस में शामिल हुए

By भाषा | Published: November 25, 2021 08:05 PM2021-11-25T20:05:26+5:302021-11-25T20:05:26+5:30

Punjab: Aam Aadmi Party MLA Jagtar Singh Jagga joins Congress | पंजाब: आम आदमी पार्टी के विधायक जगतार सिंह जग्गा कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब: आम आदमी पार्टी के विधायक जगतार सिंह जग्गा कांग्रेस में शामिल हुए

मोगा, 25 नवंबर पंजाब के रायकोट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जगतार सिंह जग्गा बृहस्पतिवार को यहां कांग्रेस में शामिल हो गए। इसे राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मुख्य विपक्षी दल 'आप' के लिये झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने जग्गा का पार्टी में स्वागत किया।

इस महीने की शुरुआत में पंजाब विधानसभा के सत्र के दौरान जग्गा सदन में सत्ता पक्ष के साथ आ गए थे, जिससे यह अटकलें शुरू हो गई थीं कि वह कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होने चन्नी को ''आम आदमी'' बताया था।

इस महीने की शुरुआत में पंजाब में आप की एक और विधायक रूपिंदर कौर रूबी कांग्रेस में शामिल हुई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Punjab: Aam Aadmi Party MLA Jagtar Singh Jagga joins Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे