पुणे आग दुर्घटना: उपराष्ट्रपति ने श्रमिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Published: June 7, 2021 11:40 PM2021-06-07T23:40:14+5:302021-06-07T23:40:14+5:30

Pune fire accident: Vice President condoles death of workers | पुणे आग दुर्घटना: उपराष्ट्रपति ने श्रमिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया

पुणे आग दुर्घटना: उपराष्ट्रपति ने श्रमिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली, सात जून उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सोमवार को महाराष्ट्र में पुणे की एक फैक्ट्री में आग लगने से श्रमिकों की मौत होने की घटना पर दुख जताया।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पुणे जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र की रसायन फैक्ट्री में सोमवार दोपहर को भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 12 कामगारों की मौत हो गई और पांच अन्य लापता हैं। मृतकों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, एसवीएस एक्वा टेक्नोलॉजीज के संयंत्र में लगी जिसमें क्लोरीनडाइऑक्साइड का उत्पादन होता है। यह संयंत्र पुणे शहर के पास मुलशी तहसील के पीरागुंट इलाके में स्थित है।

नायडू के हवाले से उप राष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट किया, ‘‘ पुणे की एक फैक्ट्री में आग लगने से लोगों की मौत की खबर सुनकर दुखी हूं। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pune fire accident: Vice President condoles death of workers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे