किसानों के प्रदर्शन के बीच हरियाणा सीएम खट्टर का ऐलान, कल से शुरू होगी धान की खरीद
By सतीश कुमार सिंह | Published: October 2, 2021 05:51 PM2021-10-02T17:51:16+5:302021-10-02T17:52:27+5:30
संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब और हरियाणा के विधायकों के घरों के सामने विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान शुक्रवार को किया था।
चंडीगढ़ः किसानों के विरोध के बीच, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि रविवार से राज्य की सभी मंडियों में धान की फसलों की खरीद शुरू हो जाएगी। पंजाब और हरियाणा में शनिवार को किसानों ने धान खरीद स्थगित करने के खिलाफ कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया।
संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को धान की फसल खरीद में देरी को लेकर विरोध दर्ज कराने के लिए दोनों राज्यों में विधायकों के आवासों के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। केंद्र ने गुरुवार को पंजाब और हरियाणा में खरीफ धान की खरीद 11 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी थी।
Due to delay in monsoon, Central Govt had postponed start of procurement of paddy & millet to Oct 11 from Oct 1 this year... There are demands for an early start. The procurement will start tomorrow: Haryana CM ML Khattar after meeting MoS Food & Consumer Affairs Ashwini Choubey pic.twitter.com/q3AKe3fr7L
— ANI (@ANI) October 2, 2021
खरीद संचालन केंद्र सरकार की नोडल एजेंसी भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा राज्य एजेंसियों के साथ किया जाता है। धान की खरीद आमतौर पर 1 अक्टूबर से शुरू होती है। पंजाब और हरियाणा के किसानों ने धान की खरीद में हुई देरी के विरोध में शनिवार को कई स्थानों पर प्रदर्शन किया।
केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को, पंजाब और हरियाणा में धान की खरीद को 11 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया था क्योंकि फसल पकी नहीं है और बारिश के कारण उसमें नमी की मात्रा अधिक है। खरीद की प्रक्रिया केंद्र सरकार की नोडल एजेंसी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई), राज्य की एजेंसियों के साथ मिलकर करती है। ॉ
इस बीच, हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन ‘हर रोज हिंसक होता जा रहा है।’ विज ने ट्वीट किया, “किसान आंदोलन हर रोज हिंसक होता जा रहा है। महात्मा गांधी के देश में हिंसक आंदोलन को स्थान नहीं दिया जा सकता।”