प्रियंका गांधी का होगा राजस्थान पर विशेष फोकस, ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाई दे सकता है उनका जादू

By धीरेंद्र जैन | Published: February 7, 2019 05:23 AM2019-02-07T05:23:43+5:302019-02-07T05:23:43+5:30

प्रियंका अशोक गहलोत के कार्यों की पहले भी प्रशंसा कर चुकी हैं और ऐसे में उनके आने के बाद राजस्थान में उनकी चुनावी सभाएं होगी माना जा रहा है।

Priyanka Gandhi will have special focus on Rajasthan | प्रियंका गांधी का होगा राजस्थान पर विशेष फोकस, ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाई दे सकता है उनका जादू

फाइल फोटो

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंकां गांधी के आने के बाद प्रदेश कांग्रेस में चर्चाओं के दौर जारी हैं। प्रियंका गांधी का राजस्थान के प्रति लगाव किसी से छिपा नहीं है। यहां की संस्कृति उनको बहुत भाती है। प्रियंका गांधी अक्सर छुट्ठियां बिताने रणथम्भोर, सरिस्का एवं अन्य क्षेत्रों में आती रही है और अब लोकसभा चुनावों में भी उनका राजस्थान पर विशेष फोकस होगा, ऐसा तय माना जा रहा है। 

प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के बाद प्रदेश कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी। यही कारण है कि प्रदेश भाजपा नेताओं के प्रियंका को लेकर हमले तेज हो गए हैं। भाजपा नेता एक के बाद एक अमर्यादित बयानों को लेकर कांग्रेस में रोष है। साथ ही आम जनता मंे भी इन बयानों के कारण भाजपा नेताओं की छवि धूमिल हुई है। इस प्रकार के अशोभनीय बयान आ रहे हैं वे भाजपा की लीक से हटकर हैं। 

उल्लेखनीय है कि शहरों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में गांधी परिवार के प्रति विशेष लगाव है। चाहे वे इंदिरा गांधी हो, राजीव गांधी हो या ािफर सोनियां गांधी। इसके बाद अब प्रियंका गांधी ऐसा चेहरा है जिसे देखने और सुनने के लिए ग्रामीण इलाकों में खासा उत्साह है। जानकारों की माने तो मुख्यमंत्री पद की खींचतान में प्रियंका गांधी की मध्यस्थता निर्णायक रही थी। प्रियंका अशोक गहलोत के कार्यों की पहले भी प्रशंसा कर चुकी हैं और ऐसे में उनके आने के बाद राजस्थान में उनकी चुनावी सभाएं होगी माना जा रहा है। और यह आशा जताई जा रही है कि ग्रामीण इलाकों मंे उनका जादू असर दिखाएगा।

Web Title: Priyanka Gandhi will have special focus on Rajasthan