वीडियो: सपेरों की बस्ती में पहुंची प्रियंका गांधी, सांपों से खेलती आईं नजर
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 2, 2019 03:39 PM2019-05-02T15:39:14+5:302019-05-02T15:39:14+5:30
प्रियंका इन दिनों कांग्रेस के लिए जगह-जगह चुनाव प्रचार करने में व्यस्त हैं. बीते दो दिनों से वह अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में लोगों से जनसंपर्क कर रही हैं.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को रायबरेली में हंसा का पुरवा गांव में सपेरों की बस्ती में पहुंची. यहां उन्होंने सपेरों के साथ मुलाकात की. इस दौरान वे कोबरा सांपों को मजे से हाथ में उठाते हुए भी नजर आईं. प्रियंका को बिना किसी डर के सांपों को हाथ में उठाते देख लोग हैरान थे. वहीं अपने बीच प्रियंका को पाकर सपेरों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
सांपो के साथ खेलते हुए प्रियंका का एक वीडियो भी आया है. इसे आप यहां देख सकते हैं-
#WATCH Priyanka Gandhi Vadra, Congress General Secretary for Uttar Pradesh (East) meets snake charmers in Raebareli, holds snakes in hands. pic.twitter.com/uTY0R2BtEP
— ANI UP (@ANINewsUP) May 2, 2019
प्रियंका इन दिनों कांग्रेस के लिए जगह-जगह चुनाव प्रचार करने में व्यस्त हैं. बीते दो दिनों से वह अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में लोगों से जनसंपर्क कर रही हैं.
यहां मीडिया से बातचीत में प्रियंका ने कहा, 'कांग्रेस और बीजेपी की विचारधारा अलग-अलग है। हम हमेशा उनसे लड़ेंगे, वे राजनीति में हमारे मुख्य विरोधी हैं। हमने सुनिश्चित किया है कि किसी भी तरह से बीजेपी को फायदा न हो। हम मजबूती से लड़ रहे हैं, हमारे उम्मीदवार मजबूत हैं।