प्रियंका गांधी का पहला ट्वीट, बोलीं- साबरमती में सच जिंदा है

By भाषा | Published: March 13, 2019 01:17 AM2019-03-13T01:17:19+5:302019-03-13T01:25:58+5:30

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार (12 मार्च) को अपनी पहली चुनावी रैली की। प्रियंका गांधी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से बैक टू बैक दो ट्वीट किया।

Priyanka gandhi vadra first tweet on official twitter handle sabarmati and mahatma gandhi | प्रियंका गांधी का पहला ट्वीट, बोलीं- साबरमती में सच जिंदा है

प्रियंका गांधी का पहला ट्वीट, बोलीं- साबरमती में सच जिंदा है

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर दस्तक देने के एक महीने बाद मंगलवार रात अपना पहला ट्वीट किया। उन्होंने इसमें साबरमती आश्रम का उल्लेख किया। इसके बाद ट्विटर हैंडल से एक और ट्वीट किया गया। जिसमें महात्मा गांधी के एक कथन का हवाला देते हुए कहा कि हिंसा सदा बुरी होती है। अहमदाबाद में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में शामिल होने के बाद पार्टी महासचिव ने यह ट्वीट किया। उन्होंने कहा, ''साबरमती की सादगी में सत्य जीवित है।''


प्रियंका ने महात्मा गांधी के एक कथन का हवाला देते हुए कहा कि अगर हिंसा के मकसद में कुछ अच्छा दिखता है तो वह अस्थायी होता है, जबकि हिंसा में बुराई सदा के लिए होती है। बता दें कि प्रियंका गांधी आज गुजरात में एक चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंची। इससे पहले उन्होंने साबरमती आश्रम में भी गई थीं। प्रियंका गांधी के पहले ट्वीट पर एक घंटे के भीतर 11 हजार लोगों ने लाइक्स, करीब 4 हजार से अधिक रीट्विट और और 2 हजार से अधिक लोगों के कमेंट्स भी आ गए।


प्रियंका गांधी करती हैं इन 6 लोगों को फॉलो 

इस अकाउंट में सबसे पहले प्रियंका ने 6 लोगों को फॉलो किया है। इन 6 लोगों में राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रणदीप सिंह सुरजेवाला, अहमद पटेल, अशोक गहलोत और सचिन पायलट शामिल हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस का ऑफिशियल पेज भी फॉलो किया है।  

Web Title: Priyanka gandhi vadra first tweet on official twitter handle sabarmati and mahatma gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे